टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी! घातक फॉर्म में लौट रहा खूंखार पाकिस्तानी गेंदबाज, कोच ने दी चेतावनी

India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में नजर आने वाला है। पाकिस्तानी बॉलिंग कोच ने विरोधी टीम को चेतावनी भी दी है।

cricket News (70)

India vs Pakistan: एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब 15 दिनों से कम भी का समय बचा है। भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में मुकाबला भी खेला जाएगा। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें इस मैच की तैयारियों को लेकर खास प्लान भी बना रही हैं। इस बीच भारत के खिलाफ पाकिस्तान का एक खुंखार खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुट गया है। तेज गेंदबाज खूंखार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार है। पाकिस्तानी बॉलिंग कोच ने विरोधी टीम को चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी कोच ने चेताया

पाकिस्तान के बॉलिंग कोच एश्ले नोफ्के ने विरोधी टीम को चेताया है। उनका मानना है कि शाहिन अफरीदी एशिया कप 2025 में अपनी रफ्तार से सभी को चौंकाने वाले हैं। शाहिन आगामी एशिया कप 2025 में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आएंगे। शाहिन साल 2023 में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनकी रफ्तार में कमी देखने को मिली थी। लेकिन अब वह घातक फॉर्म में लौट रहे हैं। ऐसा मानना है पाकिस्तान के बॉलिंग कोच एश्ले नोफ्के का।

विज्ञापन

शाहिन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गति के मामले में, वह जानता है कि उसकी गति कम हो गई है और उसकी फॉर्म में भी गिरावट आई है। गति वापस पाने में समय लगता है, लेकिन अब हम अच्छी तरह से सुधार कर रहे हैं। वेस्टइंडीज़ सीरीज के दौरान हमने 140 किमी/घंटा की रफ़्तार वाली ज्यादा गेंदें देखी हैं। वह निश्चित रूप से वापसी कर रहा है और उसका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। इसमें तकनीक, मानसिकता और अच्छा रिलीज प्वाइंट शामिल है, जो गेंदबाजों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों को निकालना होगा समाधान

शाहिन अफरीदी पाकिस्तान के स्ट्राइकर गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन भी किया है। बात अगर एशिया कप 2023 और टी-20 विश्व कप 2024 की करें तो उन्होंने भारत को शुरुआती झटके भी दिए थे। ऐसे में अफरीदी की पेस से भारतीय बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा। टीम इंडिया में ऐसे कई बल्लेबाज हैं, जो शाहिन का सामना पहली बार करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ