Pakistan vs West Indies 2nd Test: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच मुल्तान में खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज ने 120 रन से जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी खत्म किया। पाकिस्तान ने मुल्तान में स्पिन फ्रेंडली पिच बनाई थी और दूसरे मैच में मेजबान अपने ही बनाए जाल में फंसती हुई दिखाई दी। वहीं हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद पिच को लेकर कुछ भी बोलने से बचते हुए दिखाई दिए।
हार के बाद क्या बोले शान मसूद?
मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को मिली 120 रन की करारी शिकस्त के बाद कप्तान शान मसूद ने कहा कि “उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिससे हमें सीखना होगा। हमने यहां पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने के लिए संघर्ष किया है, कुछ ऐसा जो हमने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा किया था, लेकिन हमने साउथ अफ्रीका में भी संघर्ष किया। यहां तक जिस मैच में हम अभी हारे हैं, पहले दिन हम उस स्थिति में थे जहां हम होना चाहते थे।”
ये भी पढ़ें:- WTC Final पॉइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी रही ये टीम, देखें लिस्ट में कौन किस नंबर पर?
आगे उन्होंने कहा कि “हमने ऐसी पिचों पर 4 में से 3 टेस्ट जीते, हमने यहां पहले सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया। कुछ उत्साहजनक संकेत देखना महत्वपूर्ण है जब सऊद और रिजी ने अपने अर्धशतक बनाए, मैंने पहले टेस्ट में 60 गेंदों में अर्धशतक बनाया, बाबर ने भी योगदान दिया। हम शायद बड़े शतक न बना पाएं, लेकिन आपको सक्रिय रहने की जरूरत है, ब्रैथवेट ने अपने 50 रन बनाकर खेल को आगे बढ़ाया और यही वह चीज है जिसके बारे में हमें जागरूक होने की जरूरत है और शायद अब आगे भी हमे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।”
महज 133 रन पर सिमटी पाकिस्तान की टीम
दूसरी पारी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। दूसरी पारी में पूरी पाकिस्तान की टीम महज 133 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पूर्व कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा ने 31 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 25 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- PAK vs WI: पाकिस्तान को हराकर वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 34 साल बाद किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
54 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
8 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines