WTC Final पॉइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी रही ये टीम, देखें लिस्ट में कौन किस नंबर पर?

WTC Final Points Table: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्तान की टीम सबसे फिसड्डी साबित हुई।

PAK vs WI

PAK vs WI

विज्ञापन

WTC Final Points Table: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई है। सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने जीता। हालांकि इस सीरीज का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि इस मैच के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में जरूर बदलाव देखने को मिला है।

सबसे आखिरी पायदान पर रही पाकिस्तान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका ने सबसे पहले अपनी जगह पक्की की थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 3-1 से हराकर अपनी जगह बनाई थी। टीम इंडिया पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हुई है। वहीं पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के बाद पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम आठवें पायदान पर रही है।

Advertisment

1990 के बाद पहली बार मिली वेस्टइंडीज को जीत

सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच को वेस्टइंडीज ने 120 रन से अपने नाम किया। ये पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज की 34 साल के बाद कोई जीत है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को टेस्ट मैच में साल 1990 में हराया था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा फाइनल

डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है। अब इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जून में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार इसका खिताब जीत चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ