Pakistan vs England 1st Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली। इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। महज 3 विकेट खोकर ही इंग्लैंड ने 450 से ज्यादा रन बना दिए। जिसके बाद अब मुल्तान की पिच पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी भड़ास निकाली है। इस दिग्गज ने मुल्तान की पिच को गेंदबाजों के लिए कब्रिस्तान बता डाला। क्योंकि पिच से गेंदबाजों को उतनी मदद मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है।
मुल्तान की पिच पर भड़के केविन पीटरसन
मुल्तान की पिच पर पहले पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए तो वहीं बाद में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी पाकिस्तान के गेंदबाजों की कुटाई की। जिसपर अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “मुल्तान की पिच अभी भी गेंदबाजों के लिए कब्रिस्तान है। अगर ये विकेट नहीं टूटता है और मैच का नतीजा भी नहीं निकलता है तो ये टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद करने में मदद करेगा।”
ये भी पढ़ें:- ईशान किशन को मिली बड़ी खुशखबरी, अब इस टीम की करेंगे कप्तानी
इससे पहले इंग्लैंड के दूसरे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने भी मुल्तान की पिच पर सवाल उठाए थे। माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा था कि, “मुल्तान की पिच सड़क जैसी लग रही है, शानदार टॉस जीतना और शान मसूद को पैडल शूज जैसे दिखने वाले जूते में बल्लेबाजी करते हुए देखकर भी अच्छा लगा।”
जो रूट ने जड़ा शानदार शतक
इस मैच में एक बार फिर जो रूट की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। मुल्तान टेस्ट में रूट ने अपने टेस्ट करियर का 35वां शतक भी जड़ा। रूट ने अपना ये शतक 167 गेंदों पर पूरा किया। इस शतक के साथ ही रूट ने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, सुनील गावस्कर और महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। इन तीनों दिग्गजों के नाम टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:- पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, बेटी का वीडियो हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
25 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
29 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
35 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines