ईशान किशन को मिली बड़ी खुशखबरी, अब इस टीम की करेंगे कप्तानी

Ishan Kishan Captain: ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अब ईशान को एक खास टूर्नामेंट में टीम का कप्तान बनाया गया है। जिसके बाद अब ईशान के पास टीम इंडिया में वापसी करने का सुनहरा मौका है।

ishan kishan

ishan kishan

Ishan Kishan Captain: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल ईशान को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम इंडिया में चुना गया था लेकिन मानसिक तनाव के चलते ईशान इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद ईशान को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए बीसीसीआई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा गया था लेकिन ईशान ने इसको नजरअंदाज कर दिया था। तब से अब तक ईशान टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अब रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में ईशान खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन

ईशान करेंगे कप्तानी

पिछले सीजन में ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट नहीं खेला था। लेकिन इस बार उनकी इस टूर्नामेंट में वापसी होने जा रहा है। ईशान किशन रणजी ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसको लेकर झारखंड टीम की चयन समिति के अध्यक्ष सुब्रतो दास ने कहा कि, ईशान किशन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का भी अनुभव है। हमने एक युवा टीम चुनी है और ईशान इस टीम का की अगुवाई करने में सक्षम हैं। हमारी टीम इस रणजी सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगी जिसपर हमे भरोसा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप में किया अच्छा प्रदर्शन

ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज किया था। जिसके बाद उनको टीम से बाहर होने के साथ-साथ अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी गंवाना पड़ा था। लेकिन अब ईशान की घरेलू क्रिकेट में वापसी हो चुकी है। बुची बाबू और दलीप ट्रॉफी में ईशान ने शानदार शतक लगाए थे। इसके ईरानी कप में भी ईशान ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अब ईशान रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

झारखंड की टीम इस प्रकार है…

ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विराट सिंह (उपकप्तान), आर्यमन सेन, नाजिम सिद्दकी, अनुकूल रॉय, शरणदीप सिंह, कुमार सूरज, उत्कर्ष सिंह, सौरभ शेखर, विकास कुमार, सुप्रियो चक्रवर्ती, मनीष, रौनक कुमार, विवेकानंद तिवारी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ