पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, बेटी का वीडियो हो रहा वायरल

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के घर जल्द ही बड़ी खुशखबरी आने वाली है। इस दिग्गज क्रिकेटर की बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये पूर्व क्रिकेटर काफी समय तक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में भी रहा है।

Viv Richards sachin tendulkar

Viv Richards sachin tendulkar

Viv Richards Daughter: क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी पुराना नाता रहा है। कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की है तो कई क्रिकेटरों के बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अफेयर रहा है। विदेशी क्रिकेटरों का भी बॉलीवुड की हसिनाओं से रिलेशनशिप रहा है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स का नाम भी शामिल है। हालांकि इन दोनों ने कभी शादी नहीं की लेकिन काफी सालों तक ये दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम मसाबा गुप्ता है। नीना और विवियन रिचर्ड्स दोनों ही अपनी बेटी मसाबा से काफी प्यार करते हैं। वहीं नीना और विवियन को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

विज्ञापन

नाना बनने वाले हैं विवियन रिचर्ड्स

दरअसल सोशल मीडिया पर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। मसाबा जल्द ही मां बन सकती हैं। मसाबा के मां बनने के बाद विवियन रिचर्ड्स नाना तो नीना गुप्ता नानी बनेंगी। यानी जल्द ही दोनों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मसाबा ने अपनी दूसरी शादी सत्यदीप मिश्रा से की थी, जिससे उनको ये बेबी होने वाला है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

विज्ञापन

शादी से पहले ही नीना बन गई थी मां

दरअसल नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की लव स्टोरी के चर्चे काफी सुर्खियों में रहे थे। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद विवियन का दिल नीना पर आ गया था। जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब विवियन रिचर्ड्स भारत के दौरे पर आए थे तब नीना से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों ने मिलना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

दोनों ने साथ में काफी समय भी बिताया था, जिसके बाद नीना शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन विवियन और नीना की शादी नहीं हो पाई थी। हालांकि विवियन ये बच्चा चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने नीना से इस बच्चे को जन्म देने के लिए कहा था। चूंकि विवियन पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे, इसलिए वे नीना को अपने साथ नहीं ले जा पाए थे। इसके बाद अब नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा से शादी कर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ