Pakistan vs England 1st Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए विकेट लेना काफी मुश्किल हो रहा है। वहीं मैच के बीच पाकिस्तान टीम की टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल तबीयत खराब होने के चलते पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसके चलते चौथे दिन ये खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतर सका।
अबरार अहमद अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। मुल्तान में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के पहले टेस्ट के चौथे दिन लेग स्पिनर अबरार अहमद मैदान पर नहीं खेल पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ी को इस समय तेज बुखार है और इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेग स्पिनर के न खेलने का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर दबाव बनाना जारी रखा और मेहमान टीम ने अब 100 से ज्यादा रनों की बढ़त ले ली है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: क्या जो रूट तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड? एलिस्टर कुक ने दिया जवाब
चौथे दिन दिन रूट और हैरी ब्रूक ने लगाए दोहरे शतक
इंग्लैंड की तरफ से काफी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल रही है। जो रूट और हैरी ब्रूक अपने-अपने दोहरे शतक लगा चुके हैं। जहां जो रूट 259 रन बनाकर खेल रहे हैं। तो वहीं हैरी 218 रन पर नाबाद है। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम 3 विकेट खोकर 658 रन बना चुकी है। फिलहाल इंग्लैंड के पास 102 रनों की बढ़त हो गई है। जहां रूट ने अपने टेस्ट करियर का छठा दोहरा शतक लगाया है तो वहीं हैरी का ये पहला दोहरा शतक है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ जो रूट ने जड़ी डबल सेंचुरी, टेस्ट में की सचिन-सहवाग की बराबरी
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
24 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
29 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
34 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines