Pakistan U19 Cricket Team: पाकिस्तान को एक बार फिर इंग्लैंड में घनघोर बेइज्जती का सामना करना पड़ा है. एक तरफ पाकिस्तान की सीनियर क्रिकेट टीम इंग्लैंड में अपने शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है, तो वहीं उसकी अंडर-19 टीम को इंग्लैंड में जिल्लत का सामना करना पड़ा है. दरअसल, पाकिस्तान की अंडर-19 टीम भी इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ एक यूथ टेस्ट और 4 यूथ वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. 2 से 5 सितंबर तक यूथ टेस्ट मुकाबला खेला गया और उसके बाद 9 सितंबर को टीम ने यूथ वनडे सीरीज का पहला मैच खेला.
लेकिन इसी बीच इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में ठहरी हुई पाकिस्तानी अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को लोगों ने घुसपैठिया या शरणार्थी समझ लिया. टीम के होटल के बाहर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें वापस भेजने के नारे भी लगाए. हालांकि, बाद में होटल स्टाफ से पूरी जानकारी मिलने पर लोग वहां से चले गए और मामला शांत हुआ.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों को समझ लिया ‘घुसपैठिया’
इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में ठहरी पाकिस्तानी अंडर-19 टीम को वहां के लोगों ने घुसपैठिया या शरणार्थियों का ग्रुप समझ कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पोर्ट्समाउथ के मैरियट होटल के बाहर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्हें खबर मिली थी कि वहां शरणार्थी ठहरे हुए हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. द गार्डियन के अनुसार, रिफॉर्म पार्टी के काउंसलर जॉर्ज मैडगविक ने इसके बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम के कोच और वहां जमा भीड़ के बीच बातचीत कराने के लिए होटल को फोन किया जिसके बाद भीड़ वहां से चली गई.
मैडगविक ने बताया, “मैंने टीम के कोच से बात की और फिर मैंने बाहर प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप गलत समझ रहे हैं, यह एक क्रिकेट क्लब है. जिसके बाद वह वहां से चले गए.”
क्यों हुई गलतफहमी?
काउंसलर ने आगे बताया कि पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने आने-जाने के लिए जिस कंपनी की बस का इस्तेमाल किया था, उसी बस से कुछ दिन पहले पोर्ट्समाउथ शहर में 40 शरणार्थियों आए थे. इसी वजह से स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी शरणार्थी समझ लिया. उन्होंने कहा, “पोर्ट्समाउथ के लोगों के नजरिए से देखें तो वे पहले से ही हाई अलर्ट पर थे. यह उसी कंपनी की बस थी जो लगभग 40 विदेशी को लेकर आई थी.”
ये भी पढ़ें- Duleep Trophy Final: इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी, ईस्ट जोन के चैंपियन बनते ही बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, जानें कब-कहां देखें LIVE
ECB ने पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट से किया संपर्क
पोर्ट्समाउथ में हुई इस घटना के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट से संपर्क किया. बोर्ड उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है. बता दें कि, इस दौरे पर पाकिस्तानी अंडर-19 टीम को यूथ टेस्ट मैच में 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद खेले गए यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को पाकिस्तानी टीम ने 177 रनों से जीत हासिल की थी. अब सीरीज का अगला मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines