Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद की कुर्सी खतरे में बताई जा रही है और जल्द ही उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जा सकती है. सिर्फ कप्तान ही नहीं, बल्कि टीम के हेड कोच सरफराज अहमद पर भी गाज गिर सकती है. टीम के हालिया खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) कप्तानी और कोचिंग स्टाफ में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहा है. पीसीबी इसी सप्ताह बड़े फैसले ले सकती है.
शान मसूद की कप्तानी खतरे में
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारी इस सप्ताह कराची में होने वाली अहम बैठक में टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद और मुख्य कोच सरफराज अहमद के भविष्य पर फैसला करेंगे. इस बैठक में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के बाद टीम मैनेजमेंट और नेतृत्व में बदलाव किए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि शान मसूद की जगह सलमान अली आगा को नया टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है.
पीसीबी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, “इस बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा यह होगा कि शान मसूद को आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों के लिए टेस्ट कप्तान बनाए रखा जाए या नहीं. बोर्ड के कुछ अधिकारी और चयनकर्ता मानते हैं कि अब टेस्ट टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपने का सही समय आ गया है.” हालांकि, मसूद कप्तानी जारी रखना चाहते हैं, लेकिन हालिया खराब प्रदर्शन उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है. वहीं, सलमान आगा पहले भी पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी कर चुके हैं और फिलहाल टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं.
सरफराज अहमद के भविष्य पर भी होगा फैसला
सूत्र ने आगे बताया कि पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद का भविष्य भी अधर में नजर आ रहा है. सरफराज ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, जिसके तुरंत बाद उन्हें टीम का हेड कोच बना दिया गया. लेकिन बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद अब उनकी भी कुर्सी खतरे में आ गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी ने अभी तक उनके साथ लंबे समय के लिए कोई अंतिम समझौता नहीं किया है. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को नए मुख्य कोच के रूप में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. यूनिस के अलावा, पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज भी मुख्य कोच बनने के रेस में है. पीसीबी अधिकारियों ने हफीज और यूनिस खान दोनों से बातचीत की है, लेकिन फिलहाल किसी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है.
ये भी पढ़ें- VIDEO: पूरी टीम इंडिया इग्नोर, वैभव सूर्यवंशी के लिए लगी लाइन, फोटो लेने के लिए फैंस ने घेरा, वीडियो वायरल
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम जल्द ही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरा करने वाली है. पाकिस्तान की टीम 25 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जबकि 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए पीसीबी जल्द ही टीम का ऐलान कर सकती है. टीम के साथ-साथ कप्तानी और कोच के बदलाव की घोषणा हो सकती है.
ये भी पढ़ें- हार्दिक-विराट की इंजरी के बाद टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, रोहित शर्मा पहुंचे धर्मशाला
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines