VIDEO: पूरी टीम इंडिया इग्नोर, वैभव सूर्यवंशी के लिए लगी लाइन, फोटो लेने के लिए फैंस ने घेरा, वीडियो वायरल

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का क्रेज हर दिन के साथ फैंस में बढ़ता ही जा रहा है. वो इस समय श्रीलंका में टीम इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं, जहां फैंस में उनकी दीवानगी देखने को मिल रही है. इंडिया ए के बाकी खिलाड़ियों को इग्नोर कर फैंस वैभव के साथ तस्वीर खिंचा रहे हैं.

jacket (2)

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: टीम इंडिया के 15 साल के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का क्रेज हर जगह जमकर दिख रहा है. इस समय वो टीम इंडिया ए टीम के लिए श्रीलंका के दौरे पर हैं. इंडिया ए के लिए खेलते हुए वो पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उनके पास धमाकेदार बल्लेबाजी करने का मौका होगा. इसी बीच श्रीलंका के दौरे पर फैंस के बीच उनका क्रेज जमकर देखने को मिल रहा है. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

विज्ञापन

टीम के बाकी खिलाड़ी हुए इग्नोर

क्रिकेट जगत में वैभव सूर्यवंशी एक बड़ा नाम बन चुके हैं. उनकी फैन फॉलोइंग आए दिन बढ़ती ही जा रही है. श्रीलंका दौरे का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फैंस उनके साथ तस्वीर खिंचवाने को लाइन लगाकर खड़े हैं. इसी के साथ वहां टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी भी हैं लेकिन उन सभी को इग्नोर कर फैंस केवल वैभव के साथ फोटो ले रहे हैं. तिलक वर्मा, आयुष बदोनी से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ तक को फैंस ने भाव नहीं दिया.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. आईपीएल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया जिसके दम पर उनको आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. फिलहाल वो इंडिया ए के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं. वैभव को टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है. उन्होंने बीते एक साल में जिस तरह से अपनी बल्लेबाजी दिखाई है वो भी सिर्फ 15 साल की उम्र में उसे देख लोग उनके दीवाने बनते जा रहे हैं. हर किसी को उम्मीद होगी की वो 11 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार पारी खेलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ