हार्दिक-विराट की इंजरी के बाद टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, रोहित शर्मा पहुंचे धर्मशाला

Team India: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अब 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसके पहले टीम इंडिया को 2 बड़े झटके लगे हैं. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. हालांकि अब उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली है.

Rohit Sharma

Pic Credit- X

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है. सीरीज शुरू होने से पहले ही 2 बड़े झटके टीम इंडिया को लग चुके हैं. दिग्गज विराट कोहली और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण 13 जून से शुरू हो रहे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि इस बीच टीम इंडिया को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी अब धर्मशाला पहुंच गया है. जिससे वनडे टीम को बहुत मजबूती मिली है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी 

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की इंजरी के बाद टीम इंडिया बहुत ही कमजोर नजर आ रही है. इस टीम में सिर्फ रोहित शर्मा ही अनुभवी खिलाड़ी बचे थे. हालांकि उनके फिटनेस को लेकर भी सवाल था. इस बीच अब एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. रोहित शर्मा ने कल एनसीए में अपना फिटनेस टेस्ट पास किया था. जिसके बाद वो अब पहला वनडे मैच खेलने के लिए धर्मशाला में पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट से उनकी तस्वीर वायरल हुई है. रोहित के खेलने से कप्तान शुभमन गिल को भी मैदान पर मदद मिलेगी. वहीं बल्लेबाजी में भी वो एक छोर से पूरा मैच चला सकते हैं. रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम साबित होने वाली है. साल 2026 अब तक हिटमैन के लिए मिलाजुला ही रहा है. ऐसे में उन्हें इस सीरीज में अपने बल्ले का जादू दिखाना होगा. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AFG के खिलाफ सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर! कब तक करेंगे मैदान पर वापसी?

प्लेइंग 11 बनाने में कप्तान गिल की आएगी समस्या 

हार्दिक पांड्या की इंजरी से टीम इंडिया का बैलेंस खराब हो सकता है. पांड्या के मौजूद होने से टीम का बैलेंस अच्छा नजर आ रहा था, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद अब कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. बल्लेबाजी अब नंबर 7 पर ही खत्म हो सकती है. हालांकि रोहित शर्मा के फिट होने से सलामी बल्लेबाजी की समस्या खत्म हो जाएगी. नंबर 3 के लिए यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन के बीच जंग देखने को मिल सकती है. वहीं गेंदबाजी में अब प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ