पाकिस्तान की T20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, 5 नए खिलाड़ियों को मिला मौका, इस दिन भारत से होगी टक्कर

ICC Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान टीम की कप्तानी एक बार फिर फातिमा सना को सौंपी गई है, जबकि टीम में 5 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

Pakistan squad announced for womens t20 world cup 2026

Pakistan squad announced for womens t20 world cup 2026

Pakistan Squad for ICC Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी फातिमा सना करेंगी और टीम की नजर पहली बार खिताब जीतने पर होगी. इस टीम में 5 नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले यही टीम आयरलैंड में होने वाली ट्राई-सीरीज में आयरलैंड और वेस्टइंडीज से भी भिड़ेगी, जहां टीम अपनी तैयारियों को परखना चाहेगी.

विज्ञापन

फातिमा लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप में करेंगी कप्तानी

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होगा. 24 साल की फातिमा सना लगातार दूसरी बार महिला T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी. इससे पहले उन्होंने 2024 में UAE में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में भी टीम का नेतृत्व किया था. फातिमा खुद तीसरी बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगी.

विज्ञापन

फातिमा के अलावा, टीम में आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग और सादिया इकबाल जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है. वहीं, इस बार पाकिस्तान टीम में 5 नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जिसमें एयमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जाबिन और तस्मिया रुबाब का नाम शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी पहली बार महिला T20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी.

वर्ल्ड कप से पहले ट्राई सीरीज खेलेगी पाकिस्तान टीम

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम आयरलैंड में ट्राई-सीरीज खेलेगी, जिसमें मेजबान आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें भी हिस्सा लेंगी. यह सीरीज 28 मई से 4 जून तक डबलिन में आयोजित होगी. पाकिस्तान इस दौरान कुल चार मुकाबले खेलेगा. इस ट्राई-सीरीज को महिला T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

हाल ही में पाकिस्तान महिला टीम ने कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इस सीरीज ने खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को परखने का बेहतरीन मौका दिया.

भारत से होगा पहला मुकाबला

पाकिस्तान महिला टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद पाकिस्तान 17 जून को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा. यह मुकाबला भी एजबेस्टन में होगा. टीम का तीसरा मैच 20 जून को साउथैम्प्टन में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा.

विज्ञापन

वहीं, 23 जून को पाकिस्तान का सामना लीड्स में ऑस्ट्रेलिया से होगा. ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 27 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा. इससे पहले पाकिस्तान की टीम दो वॉर्म-अप मुकाबले भी खेलेगी. टीम 6 जून को श्रीलंका और 9 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. दोनों मुकाबले डर्बी में खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें- KKR vs GT Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? जानें टीवी से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन.

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ी – अंबर कैनात, मोमिना रियासत, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी.

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
14 जून 2026पाकिस्तान vs भारतएजबेस्टन, बर्मिंघम
17 जून 2026पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीकाएजबेस्टन, बर्मिंघम
20 जून 2026पाकिस्तान vs बांग्लादेशहैम्पशायर बाउल, साउथेम्प्टन
23 जून 2026पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलियाहेडिंगली, लीड्स
27 जून 2026पाकिस्तान vs नीदरलैंडब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल

ये भी पढ़ें- ‘अर्शदीप सिंह को IPL 2026 से बैन करो’ नस्लवादी कमेंट के बाद किसने उठाई मांग?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ