पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ा 130 साल पुराना रिकॉर्ड, 39 की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा कर रचा इतिहास

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में नोमान अली ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए और इतिहास रच दिया. 39 साल के नोमान टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए और इसी के साथ 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Noman Ali

Noman Ali

Noman Ali Creates History: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों 104 रनों के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा. भले ही पाकिस्तान को इस मैच में हार मिली हो, लेकिन टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज नोमान अली ने इतिहास रच दिया और एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. नोमान ने वो कारनामा कर दिखाया है जो टेस्ट क्रिकेट में पिछले 130 सालों से किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया था.

विज्ञापन

39 साल की उम्र में नोमान अली ने पूरे किए 100 विकेट

दरअसल, नोमान अली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उन्होंने कुल मिलाकर 4 विकेट अपने नाम किए और पाकिस्तान के लिए 100 विकेट लेने वाले 21वें खिलाड़ी बने. नोमान ने यह मुकाम 39 साल और 219 दिन की उम्र में हासिल किया है और इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज भी बन गए हैं.

विज्ञापन

इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बॉली पील (Bobby Peel) के नाम था, जिन्होंने 39 साल और 180 दिन की उम्र में 100 टेस्ट विकेट पूरे किए थे. बॉबी ने 1884 से 1896 के बीच इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला था और अपने करियर में 20 टेस्ट मैचों में 101 विकेट लिए थे. उनका यह रिकॉर्ड 130 सालों तक कायम रहा, जिसे अब नोमान अली ने तोड़ दिया है.

नोमान अली का टेस्ट करियर

दाएं हाथ के स्पिनर ने नोमान अली ने साल 2021 में पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने 22वें मैच में 100 विकेट का आंकड़ा पार किया. नोमान अपने 5 सालों के टेस्ट करियर में अब तक 22 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 25.08 की औसत से 101 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 बार एक मैच में 10 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 9 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 7 सीजन, 68 मैच और 813 रन… फिर भी इस ‘बदनसीब’ बल्लेबाज ने IPL में कभी नहीं जीता POTM का अवॉर्ड, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान!

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से दी मात

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो के 101 रनों की शानदार पारी की बदौलत पहली पारी में 413 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 386 रन पर सिमट गई. वहीं, दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 240/9 का स्कोर खड़ा कर पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य रखा.

हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 163 रन ही बना सकी. इस तरह बांग्लादेश ने मुकाबला 104 रनों से अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान को पहली बार बांग्लादेश में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ