IPL 2026: लगातार 4 जीत के बाद भी प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव करेगी GT! दिग्गज का इंतजार होगा खत्म

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. प्लेऑफ की रेस के लिए ये मैच बहुत ही अहम होने वाला है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को बड़ा फायदा होगा.

Gujarat Titans IPL 2026
1 / 6
Gujarat Titans IPL 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 3 में नजर आ रही हैं. दोनों ही टीमों के पास प्लेऑफ में जाने का मौका है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम प्लेऑफ के और करीब पहुंच जाएगी. वहीं हारने वाली टीमों के लिए मुश्किलें थोड़ी और बढ़ जाएंगी. ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 लेकर उतर सकती है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच आशीष नेहरा प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा 2 / 6

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अरशद खान को टीम से अब बाहर किया जा सकता है. वहीं उनकी जगह इशांत शर्मा को प्लेइंग 11 में धमाकेदार एंट्री मिल सकती है.

विज्ञापन

जयंत यादव

जयंत यादव3 / 6

स्पिनर आर साई किशोर को अब प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह टीम में अब जयंत यादव को मौका मिल सकता है. बाएं हाथ के बल्लेबाज हैदराबाद के पास बहुत है, जिसके कारण भी जयंत की भूमिका अहम होगी.

राशिद खान

राशिद खान4 / 6

दिग्गज राशिद खान ने अब बहुत ही शानदार फॉर्म में आ गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगर गुजरात की टीम को जीत दर्ज करनी है, तो राशिद खान को गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन करना होगा. 

विज्ञापन

राहुल तेवतिया

राहुल तेवतिया5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में राहुल तेवतिया को मौका मिलना तय नजर आ रहा है. अब तक भले ही तेवतिया ने बड़ी पारी नहीं खेली हो, लेकिन वो छोटी-छोटी पारियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

यहां देखें गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

यहां देखें गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत संधू, जेसन होल्डर, जयंत यादव, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो राबाडा, इशांत शर्मा   इंपैक्ट प्लेयर- राहुल तेवतिया

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन