7 सीजन, 68 मैच और 813 रन… फिर भी इस ‘बदनसीब’ बल्लेबाज ने IPL में कभी नहीं जीता POTM का अवॉर्ड, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान!
IPL के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने कभी न कभी अपनी टीमों के लिए मैच जिताऊ पारी खेलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता है. लेकिन लीग के इतिहास में एक ऐसा बल्लेबाज भी रहा है, जिसने 7 सीजन में 68 मैच खेलने के बाद भी आज तक POTM अवॉर्ड नहीं जीत सका है.
Batter Who Never Won POTM Award: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है और प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड जीता है. इतना ही नहीं, कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने तो अपने डेब्यू सीजन में ही दमदार प्रदर्शन के दम पर कम से कम एक बार POTM का अवॉर्ड अपने नाम किया है.
लेकिन आपको यह जानकर हैरान होगी कि IPL के इतिहास में एक ऐसा बल्लेबाज भी रहा है, जिसने अपनी पावर-हिटिंग से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाए हैं और 7 सीजन में 68 मैच भी खेले हैं, इसके बावजूद उन्हें कभी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला है. आइए जानते हैं कौन है ये 'बदनसीब' बल्लेबाज?
इस बल्लेबाज ने कभी नहीं जीता है POTM अवॉर्ड
ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के युवा सितारे अब्दुल समद हैं. 24 साल के समद IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेल रहे हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी. तब से लेकर अब तक (2026 सीजन) तक, वे लगातार 7 सीजन लीग का हिस्सा रहे हैं.
अगर उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक खेले 68 IPL मैचों में 813 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.02 का रहा है. लेकिन इस प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद, समद आज तक एक बार भी 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड नहीं जीत सके हैं.
क्यों नहीं मिला आज तक यह अवॉर्ड?
गौरतलब है कि अब्दुल समद मुख्य रूप से एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और अक्सर 5वें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं. ऐसे में उन्हें पारी के सिर्फ बचे 2-3 ओवर खेलने को मिलते हैं, जहां उन्हें लंबी पारी खेलने का मौका कम मिलता है. उन्होंने कई बार 10 गेंदों में 25 या 15 गेंदों में 30 रनों जैसी मैच जिताऊ पारियां खेली हैं, जबकि POTM अवॉर्ड अक्सर उन बल्लेबाजों को मिल जाता है जो 50+ रन बनाते हैं या उन गेंदबाजों को जो 3-4 विकेट चटकाते हैं.
बता दें कि, 2023 के सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का मारकर सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जिताने का काम किया था, लेकिन उस मैच में भी POTM कोई और ले गया. समद 2020 से 2024 तक 5 सीजन SRH का हिस्सा रहे. 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया और 2026 सीजन के लिए रिटेन किया.
अब्दुल ने आईपीएल 2026 में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं औप 5 मैचों में सिर्फ 72 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 14.40 और 110.76 के स्ट्राइक रेट रहा है. हालांकि, आईपीएल से पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया था और जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. टूर्नामेंट में समद ने 10 मैचों 748 रन बनाए थे और टीम के टॉप स्कोरर रहे. उनकी इस फॉर्म को देखते हुए फैंस को उम्मीद थी कि 2026 के आईपीएल सीजन में शानदार पारी खेलकर अपना पहला POTM अवॉर्ड सूखा खत्म करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका.
Batter Who Never Won POTM Award: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है और प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड जीता है. इतना ही नहीं, कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने तो अपने डेब्यू सीजन में ही दमदार प्रदर्शन के दम पर कम से कम एक बार POTM का अवॉर्ड अपने नाम किया है.
लेकिन आपको यह जानकर हैरान होगी कि IPL के इतिहास में एक ऐसा बल्लेबाज भी रहा है, जिसने अपनी पावर-हिटिंग से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाए हैं और 7 सीजन में 68 मैच भी खेले हैं, इसके बावजूद उन्हें कभी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला है. आइए जानते हैं कौन है ये ‘बदनसीब’ बल्लेबाज?
---विज्ञापन---
इस बल्लेबाज ने कभी नहीं जीता है POTM अवॉर्ड
ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के युवा सितारे अब्दुल समद हैं. 24 साल के समद IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेल रहे हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी. तब से लेकर अब तक (2026 सीजन) तक, वे लगातार 7 सीजन लीग का हिस्सा रहे हैं.
अगर उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक खेले 68 IPL मैचों में 813 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.02 का रहा है. लेकिन इस प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद, समद आज तक एक बार भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड नहीं जीत सके हैं.
---विज्ञापन---
क्यों नहीं मिला आज तक यह अवॉर्ड?
गौरतलब है कि अब्दुल समद मुख्य रूप से एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और अक्सर 5वें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं. ऐसे में उन्हें पारी के सिर्फ बचे 2-3 ओवर खेलने को मिलते हैं, जहां उन्हें लंबी पारी खेलने का मौका कम मिलता है. उन्होंने कई बार 10 गेंदों में 25 या 15 गेंदों में 30 रनों जैसी मैच जिताऊ पारियां खेली हैं, जबकि POTM अवॉर्ड अक्सर उन बल्लेबाजों को मिल जाता है जो 50+ रन बनाते हैं या उन गेंदबाजों को जो 3-4 विकेट चटकाते हैं.
बता दें कि, 2023 के सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का मारकर सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जिताने का काम किया था, लेकिन उस मैच में भी POTM कोई और ले गया. समद 2020 से 2024 तक 5 सीजन SRH का हिस्सा रहे. 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया और 2026 सीजन के लिए रिटेन किया.
अब्दुल ने आईपीएल 2026 में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं औप 5 मैचों में सिर्फ 72 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 14.40 और 110.76 के स्ट्राइक रेट रहा है. हालांकि, आईपीएल से पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया था और जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. टूर्नामेंट में समद ने 10 मैचों 748 रन बनाए थे और टीम के टॉप स्कोरर रहे. उनकी इस फॉर्म को देखते हुए फैंस को उम्मीद थी कि 2026 के आईपीएल सीजन में शानदार पारी खेलकर अपना पहला POTM अवॉर्ड सूखा खत्म करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/7 सीजन, 68 मैच और 813 रन… फिर भी इस 'बदनसीब' बल्लेबाज ने IPL में कभी नहीं जीता POTM का अवॉर्ड, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान!
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.