Pakistan Super Calculation in PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आगाज 17 फरवरी को ही हो चुका है। 29 फरवरी को इस टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला खेला गया। मैच कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था। इस दौरान स्क्रीन पर कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसे देख फैंस ने सिर पकड़ लिया। फैंस को पीएसएल 2024 के दौरान पाकिस्तान का कैलकुलेशन का नमूना देखने का मौका मिला है, इस कैलकुलेशन को देख आप भी लोटपोट हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान का कैलकुलेशन वाला पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं पाकिस्तान के कैलकुलेशन में क्या है खास।
ये भी पढ़ें:- IPL और द हंड्रेड के बाद अब 90 गेंद की होगी नई लीग, रैना, गेल, युवराज और अफरीदी जैसे दिग्गजों का दिखेगा जलवा
कराची किंग्स ने दिया 166 का लक्ष्य
पीएसएल 2024 के 16वें मैच के दौरान आखिरी पल में मैच बेहद ही रोमांचक हो गया था। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी कराची किंग्स ने 20 ओवर के खेल के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। ऐसे में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को जीत के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने की जरूरत थी। क्वेटा की ओर से जेसन रॉय ने 31 गेंदों में शानदार 52 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने भी नाबाद 58 रनों की पारी खेली है। इस दौरान आखिरी में जब क्वेटा को जीत के लिए 2 गेंदों में 3 रन बनाने की जरूरत थी, तब स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन पर कुछ ऐसा दिखाई पड़ा जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
https://twitter.com/AbdullahOrkzy23/status/1763208144690331770
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली और स्मृति मंधाना का कनेक्शन देख, चौंक जाएंगे आप; नहीं होगा यकीन
जीत का चांस 101 फीसदी
इस रोमांचक पल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत लगभग पक्की लग रही थी। क्वेटा को जीत के लिए 2 गेंदों में 3 रन चाहिए था, इस दौरान रदरफोर्ड अर्धशतक जड़कर नाबाद खेल रहे थे। इससे साफ लग रहा था कि क्वेटा मैच को अपने नाम कर लेगा। इस दौरान स्टेडियम की स्क्रीन पर दोनों टीमों का जीत प्रतिशत दिखाया गया। जीत प्रतिशत में देखा गया कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के जीत का चांस 101 फीसदी दिखाया जा रहा था। वहीं, कराची किंग्स का जीत प्रतिशत -1 फीसदी दिखाया गया। यह देख फैंस लोटपोट होने लगे। पाकिस्तान का यह कैलकुलेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट में फिर आया मैच फिक्सिंग का साया, वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने पूर्व क्रिकेटर पर लगाए आरोप
फैंस ने लिए पाकिस्तान के मजे
पाकिस्तान का कैलकुलेशन देख सोशल मीडिया फैंस खूब मजे ले रहे हैं। ‘ये इट्स किंग एल्फ’ नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने कहा कि जैसा देश वैसा भेष। ‘कारीकेटर’ नाम के यूजर ने कहा कि यह सुपर प्रीमियर लीग का सुपर प्रीमियम कैलकुलेटर है। दिव्येश ने कहा कि ये लोग पहले से ही माइनस में हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये सही है। इसके अलावा भी कई फैंस ने पाकिस्तानी कैलकुलेशन पर खूब मजे लिए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines