PSL 2024 Pakistan Former Cricketer Mohammad Amir Moin Khan Umar Ameen Family Abused Multan DC

PSL 2024: टी20 लीग के दौरान मचा बवाल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स की फैमिली के साथ हुई बदसलूकी

PSL 2024 Former Pakistan Cricketers Family Abused: पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों के परिवारों के साथ पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान बदसलूकी का मामला सामने आया है। पूर्व गेंदबाज ने इसका आरोप मुल्तान के डिप्टी कमिश्नर पर लगाया है। क्रिकेटर ने इस मामले में सीएम मरियम नवाज शरीफ से कार्रवाई की मांग की है।

PSL 2024 Former Pakistan Cricketers Family Abused: पाकिस्तान के टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तानी सुपर लीग का आयोजन जारी है। इस लीग में सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब मंगलवार को इस लीग से जुड़ा एक नया विवाद सामने आ रहा है। दरअसल इस लीग के एक मैच के दौरान मुल्तान में पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स के परिवारों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इसमें दो बड़े नाम हैं पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान के। इस मामले के बाद क्रिकेटरों ने पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज शरीफ से एक्शन लेने की मांग की है।

विज्ञापन

कौन हैं वो 3 क्रिकेटर?

आपको बता दें कि जिन तीन क्रिकेटर के परिवारों के साथ बदसलूकी हुई वह हैं मोहम्मद आमिर, मोईन खान और उमर अमीन। इन तीनों खिलाड़ियों के परिवार मुल्तान में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच जारी मुकाबले को देखने गए थे। इस मामले के बाद मोहम्मद आमिर ने मुल्तान के डिप्टी कमिश्नर पर परिवार वालों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मोहम्मद आमिर ने की एक्शन की मांग

पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे मोहम्मद आमिर ने ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त किए और इस वाकये को लेकर निराशा व्यक्त की। उन्होंने इस बदलसूली की निंदा भी की। आमिर ने डिप्टी कमिश्नर के ऊपर ‘अब्यूज ऑफ पॉवर’ का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर के अंडर काम कर रहे सुरक्षा कर्मियों ने क्रिकेटर्स के परिवार वालों को उनकी सीट से हटा दिया। आमिर ने इस मामले में पंजाब की सीएम मरियम नवाज शरीफ से एक्शन की मांग की है।

विज्ञापन

आमिर ने इस मामले को लेकर एक्स पर लिखा,’मुल्तान के डिप्टी कमिश्नर के इस गलत व्यवहार को देख काफी बुरा लगा। उन्होंने हमारे परिवार के साथ बदसलूकी की और काफी गलत तरह से बात करते हुए उन्हें मैच के बीच सीट से हटा दिया। यह पॉवर का गलत इस्तेमाल है और बिल्कुल भी इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। कृपया सभी अथॉरिटी इस पर तुरंत एक्शन लें।’

विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया ने भी जताया गुस्सा

इस विवाद से ना ही सिर्फ अथॉरिटीज द्वारा दुर्व्यवहार करने की बात सामने आई बल्कि इसने पीएसएल के मैनेजमेंट पर भी सवाल उठा दिए हैं। पाकिस्तान मीडिया भी इस वाकये पर निंदा कर रही है। स्थानीय मीडिया ने इस पूरे विवाद पर एक्शन लेने की मांग की। साथ ही सुचारू रूप से टूर्नामेंट जारी रहना चाहिए। मौजूदा टूर्नामेंट में आमिर खेल रहे हैं लेकिन अभी तक उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ