---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? लग सकती है करोड़ों की बोली

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है और इसके साथ ही उनके लिए आईपीएल में खेलने का रास्ता खुल गया है. वह एक विदेशी खिलाड़ी के तौर पर IPL में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

Mohammad Amir in IPL: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. आमिर के लिए आईपीएल में खेलने का रास्ता खुल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर को ब्रिटिश नागरिकता और UK पासपोर्ट मिल चुका है, जिसके बाद उनके आईपीएल में खेलने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. 2008 के सीजन के बाद से ही आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी बैन हैं, लेकिन ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद पाकिस्तान में जन्मे आमिर आईपीएल में हिस्सा ले सकते हैं.

मोहम्मद आमिर को मिली ब्रिटिश नागरिकता

2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं. बताया जा रहा है कि 34 साल के आमिर की पत्नी नरजिस खान ब्रिटिश नागरिक हैं और इसी आधार पर उन्होंने कुछ साल पहले नागरिकता के लिए आवेदन किया था. अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर यूके पासपोर्ट जारी कर दिया गया है. इसी के साथ आमिर का IPL में खेलने का रास्ता साफ हो गया है.

---खबर नीचे जारी है---

IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर?

इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में यह सवाल उठने लगा है कि क्या अब मोहम्मद आमिर आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा ले पाएंगे? दरअसल, 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से बैन कर दिया गया था. हालांकि, पाकिस्तान में जन्मे ऑलराउंडर अजहर महमूद एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने बाद में IPL खेला है. ब्रिटिश नागरिगता मिलने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी के तौर पर 2012 से 2015 के बीच आईपीएल में 23 मुकाबले खेले थे.

वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने. अब आमिर की तुलना भी अजहर महमूद से की जा रही है. अगर आईपीएल के नियमों के तहत उन्हें मंजूरी मिलती है, तो वह ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर विदेशी खिलाड़ी की कैटेगरी में ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. आमिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे चर्चित तेज गेंदबाजों में से एक हैं और अगर वह IPL ऑक्शन में उतरते हैं तो उनपर करोड़ों की बोल लग सकती है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढें- ना चौका, ना छक्का… वैभव सूर्यवंशी सिर्फ इस गेंदबाज के सामने रहे बुरी तरह फ्लॉप, 2 मैचों में दो बार किया है आउट

ऐसे मिलेगा इंग्लैंड के खिलाड़ी का दर्जा

हालांकि, इंग्लैंड में घरेलू खिलाड़ी का दर्जा हासिल करना इतना आसान नहीं है. काउंटी क्रिकेट के नियमों के मुताबिक सिर्फ ब्रिटिश नागरिक होना पर्याप्त नहीं होता. खिलाड़ी को पिछले 12 महीनों में इंग्लैंड के बाहर किसी फुल मेंबर देश के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. यहीं पर मोहम्मद आमिर का मामला थोड़ा उलझता नजर आता है. उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में रावलपिंडी टीम के लिए घरेलू खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था. ऐसे में सिर्फ यूके पासपोर्ट मिलने से उन्हें तुरंत इंग्लैंड में लोकल खिलाड़ी का दर्जा नहीं मिल सकता.

मोहम्मद आमिर का क्रिकेट करियर

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 119, 81 और 71 विकेट हासिल किए हैं. वह 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे. फाइनल मुकाबले में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के अहम विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया था. आमिर PSL के अलावा, BPL, CPL, LPL, ILT20, Hundred जैसी फ्रेंचाइजी टी20 लीगों में खेलते हैं. 34 साल के आमिर जनवरी 2025 से अब तक 59 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 22.88 की औसत और 8.19 की इकॉनमी से 75 विकेट हासिल किए हैं.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- दूसरे हनीमून पर शिखर धवन और सोफी शाइन का रोमांटिक अवतार, प्राइवेट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

First published on: May 20, 2026 10:13 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola