दूसरे हनीमून पर शिखर धवन और सोफी शाइन का रोमांटिक अवतार, प्राइवेट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों बाली में अपनी पत्नी सोफी शाइन संग छुट्टी मना रहे हैं. सोफी ने कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी साझा की हैं.

Cricket News - 2026-05-20T202403.844
1 / 6

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. शिखर ने हाल ही में दूसरी शादी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ रचाई थी. अब दोनों दूसरे हनीमून पर निकले हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.  

विज्ञापन

सोफी ने साझा की तस्वीरें

सोफी ने साझा की तस्वीरें2 / 6

शिखर धवन और उनकी पत्नी इन दिनों अपने बीजी शेड्यूल में से समय निकालकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. धवन और सोफी इन दिनों बाली में हैं.

विज्ञापन

रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल

रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल3 / 6

सोफी ने यहां से शिखर के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वह एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. बाली में जाकर सोफी ने फिटनेस पर भी ध्यान दिया और जमकर पसीना बहाया.

धवन ने भी की मस्ती

धवन ने भी की मस्ती4 / 6

इसके अलावा शिखर धवन ने भी बाली में खूब मस्ती की और मस्तीभरे अंदाज में नजर आए. बता दें कि सोफी मूल रूप से लिमरिक, आयरलैंड की रहने वाली हैं और उनके पास आयरिश नागरिकता है.

विज्ञापन

कैसलरॉय कॉलेज से स्कूली शिक्षा

कैसलरॉय कॉलेज से स्कूली शिक्षा5 / 6

सोफी ने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से स्कूली शिक्षा पूरी की और 'लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है. शादी के बाद वह भारत में रहकर शिखर धवन के व्यावसायिक उपक्रम 'द वन स्पोर्ट्स' (The One Sports) में बतौर चीफ ऑपरेशन ऑफिसर (COO) सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.

दुबई में हुई थी पहली मुलाकात

दुबई में हुई थी पहली मुलाकात6 / 6

शिखर और सोफी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी. साल 2024 में उन्हें पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया था, जिसके बाद मई 2025 में दोनों के रिश्ते की पुष्टि हुई. जनवरी 2026 में दोनों ने सगाई करने का फैसला किया और फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन