ना चौका, ना छक्का… वैभव सूर्यवंशी सिर्फ इस गेंदबाज के सामने रहे बुरी तरह फ्लॉप, 2 मैचों में दो बार किया है आउट

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने एक से बढ़कर एक धाकड़ गेंदबाजों की क्लास लगाई है और खूब चौके-छक्के लगाए हैं. लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी रहा है, जिसके सामने वैभव बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. इस गेंदबाज ने उन्हें दो मैचों में दो बार आउट भी किया है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाया है और एक से बढ़कर एक गेंदबाजों की धुनाई की है. वैभव ने इस सीजन में कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का लगाया है. जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद सिराज जैसे कई स्टार गेंदबाज भी उनके सामने बेबस नजर आए.

विज्ञापन

लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी रहा, जिसके सामने वैभव पूरी तरह संघर्ष करते दिखे. उन्होंने दो बार इस गेंदबाज का सामना किया है, लेकिन एक चौका तक नहीं लगा पाए हैं. जबकि इस गेंदबाज ने उन्हें दोनों मैचों में अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी इस गेंदबाज के सामने रहे बुरी तरह फ्लॉप

यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्की लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान हैं. आईपीएल 2026 में मोहसिन के आगे वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है. दो मुकाबलों में वैभव ने मोहसिन के खिलाफ कुल 12 गेंदों का सामना किया, लेकिन सिर्फ 2 रन ही बना सके. खास बात यह रही कि दोनों बार मोहसिन ने ही उनका विकेट लिया.

19 मई को खेले गए सीजन के 64वें मुकाबले में भी जब वैभव 38 गेंदों पर 93 रन बनाकर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मोहसिन ने आकर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया और पवेलियन का रास्ता दिखाया.

विज्ञापन

वैभव के खिलाफ एकमात्र मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज

आईपीएल 2026 में मोहसिन खान इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ मेडन ओवर फेंका है. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच पहली भिड़ंत में मोहसिन ने वैभव को पूरे ओवर में फंसाए रखा. उन्होंने शुरुआती 5 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया और आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर पवेलियन भी भेज दिया.

गौरतलब है कि वैभव ने इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों में 236.33 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 50 चौके और 53 छक्के जड़े हैं, लेकिन मोहसिन के खिलाफ खेली गई 12 गेंदें उनके लिए सबसे मुश्किल साबित हुई हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 16 मैचों में 12 हार… बांग्लादेश से क्लीन स्वीप होने के बाद शान मसूद से छिन जाएगी कप्तानी? शर्मनाक हार के बाद खुद दिया बड़ा बयान

IPL 2026 में मोहसिन खान का प्रदर्शन

27 साल के मोहसिन खान ने अपनी लंबी कद-काठी, तेज रफ्तार और शानदार स्विंग ने आईपीएल 2026 कई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले 6 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.50 की रही है. मोहसिन ने इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके थे. यह उनके आईपीएल करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी था. मोहसिन अब तक खेले 30 IPL मैचों में 38 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ