Sarfaraz Ahmed Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सरफराज की गिनती पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में की जाती है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाई. 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले सरफराज ने लगभग दो दशक तक पाकिस्तान के लिए खेलने के बाद संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में टेस्ट के रूप में खेला था.
सरफराज अहमद ने किया संन्यास का ऐलान
सरफराज अहमद ने अपने संन्यास का ऐलान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा जारी बयान के जरिए किया. सरफराज ने अपने बयान में कहा, “पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. 2006 में अंडर-19 टीम को विश्व खिताब दिलाने से लेकर 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक, पाकिस्तान की जर्सी में बिताया हर पल खास रहा है. पाकिस्तान की कप्तानी करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था. मैंने हमेशा निडर क्रिकेट खेलने और एक एकजुट टीम बनाने की कोशिश की.”
उन्होंने आगे कहा, “बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, हसन अली और अन्य खिलाड़ियों को मेरी कप्तानी के दौरान मैच विजेता बनते देखना मेरी सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में से एक है. मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को वर्षों से मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रहा है और मैं हर संभव तरीके से इस खेल का समर्थन करता रहूंगा.”
2017 में तोड़ा था करोड़ों भारतीय फैंस का दिल
सरफराज अहमद ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को दो ICC टूर्नामेंट में कामयाबी दिलाई. 2006 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिलाया था. श्रीलंका में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया, जिसे भारतीय फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे. सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने इंग्लैंड में खेले गए फाइनल में भारत को 180 रनों से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली थी.
ये भी पढ़ें- NZ vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार का बदला, न्यूजीलैंड को बुरी तरह से रौंदा
सरफराज अहमद का क्रिकेट करियर
कराची में जन्मे सरफराज अहमद ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. सरफराज ने अपने करियर की शुरूआत भारत के खिलाफ की थी और अपना पहला वनडे मैच खेला था. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 मैच खेले. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 6164 रन निकले, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा, सरफराज ने तीनों प्रारूपों में मिलाकर कुल 100 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी की. बता दें कि, 38 साल के सरफराज को हाल ही में राष्ट्रीय चयन समिति का सदस्य भी बनाया गया है. इसके अलावा, उन्हें पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान शाहीन्स टीम का मेंटर और मैनेजर भी नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें- ‘फोन पकड़, सोशल मीडिया हटा…’, हैट्रिक डक पर आउट होने पर गंभीर-सूर्या ने दी थी अभिषेक शर्मा को सलाह
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
7 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
23 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
30 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines