T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। टीम मेजबान अमेरिका से मैच हार गई थी और टूर्नामेंट से पहले ही चरण में बाहर हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैंस का गुस्सा भड़क उठा था। टीम के खिलाड़ी व कोचिंग स्टाफ पर तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे थे और उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। अब टूर्नामेंट को खत्म हुए 2 महीने हो गए हैं, लेकिन अब भी टीम के खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ पर आरोप लग रहे हैं, जिससे अब टीम के असिस्टेंट कोच अजहर महमूद का गुस्सा भड़क उठा है।
कानूनी सलाह लेंगे अजहर महमूद
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सहायक कोच अजहर महमूद ने सोशल मीडिया पर इन तरह के आरोपों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल वर्ल्ड कप के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं कि टीम के खिलाड़ियों व कोचिंग स्टॉफ ने अपने परिवार के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के खर्च पर टीम के साथ यात्रा की थी। इस वजह से टीम का प्रदर्शन उम्मीद से विपरीत रहा।
अजहर महमूद ने इस तरह के आरोप पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि वो इन झूठे आरोपों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी सलाह लेंगे। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाने और लोगों को गलत बयानी पर विश्वास करने के लिए गुमराह करने की ये संस्कृति अब हास्यास्पद और खतरनाक होती जा रही है। बिना सबूत के बोलना और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना एक अपराध है, और इस तरह के व्यवहार में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या बोले अजहर महमूद
अजहर महमूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘झूठ फैलाकर अपने फॉलोअर्स और मीडिया का ध्यान आकर्षित करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मैं अपने और अपने परिवार के खिलाफ ये झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी सलाह लूंगा और उसके अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम इस मामले पर सोशल मीडिया पर आगे चर्चा नहीं करेंगे। मैं सभी से इन मनगढ़ंत कहानियों से जुड़ने या उन पर ध्यान देने से बचने का आग्रह करता हूं क्योंकि हमारी मीडिया संस्कृति में इस तरह के व्यवहार को खत्म करना जरूरी है।’
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: बाबर आजम को भारी पड़ा लिटन दास को चिढ़ाना? नसीम शाह पर टूटा कहर, एक ओवर में कूटे 18 रन
बाबर आजम ने भी दी थी चेतावनी
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से बाहर हुई थी उस वक्त भी टीम पर गंभीर आरोप लगे थे। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया की ओर से खबर सामने आई थी कि टीम के कप्तान बाबर आजम उन पूर्व क्रिकेटरों और यूट्यूबर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने विश्व के नंबर एक वनडे बल्लेबाज पर टूर्नामेंट के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। कहा जा रहा था कि बाबर आजम झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। हालांकि बाबर आजम की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया था।
ये भी पढ़ें: Maharaja Trophy: अगर तीसरा सुपर ओवर भी हो जाता टाई तो कैसे निकलता मैच का नतीजा? जान लीजिए क्रिकेट का ये नियम
ये भी पढ़ें: IPL Mega Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर बरस सकता है छप्परफाड़ पैसा, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines