Maharaja Trophy: अगर तीसरा सुपर ओवर भी हो जाता टाई तो कैसे निकलता मैच का नतीजा? जान लीजिए क्रिकेट का ये नियम

Maharaja Trophy 2024 Super Over: महाराजा ट्रॉफी के तहत हुबली टाइगर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच खेले गए मुकाबले का नतीजा तीसरे सुपर ओवर में निकला। आइए आपको सुपर ओवर के नियमों से रूबरू करवाते हैं।

Maharaja Trophy 2024 Super Over

Maharaja Trophy 2024 Super Over

विज्ञापन

Maharaja Trophy 2024 Super Over: कनार्टक में खेले जा रहे टी-20 टूर्नामेंट महाराजा ट्रॉफी में एक ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला। जिसका नतीजा 3-3 सुपर ओवर में निकला। ये नजारा शुक्रवार को हुबली टाइगर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच 164 रन का स्कोर टाई होने के बाद पहले सुपर में भी स्कोर 10-10 रन से बराबर हो गया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में मुकाबला 8-8 रन से टाई हुआ। फिर तीसरा ओवर खेला गया। तीसरे सुपर ओवर में दिए गए 13 रन के लक्ष्य को हुबली टाइगर्स ने आाखिरी बॉल पर चौका मार जीत लिया। अब सवाल ये कि अगर तीसरा सुपर ओवर भी टाई हो जाता तो मैच का नतीजा कैसे निकलता और सुपर ओवर को लेकर क्रिकेट का नियम क्या कहता है?

कैसे निकलता है सुपर ओवर से नतीजा 

नियम के अनुसार, किसी भी मुकाबले में स्कोर बराबर होने पर सुपर ओवर करवाया जाता है। अगर सुपर ओवर में भी मुकाबला टाई हो जाता है तो तब तक सुपर ओवर करवाए जाते हैं, जब तक मैच का नतीजा न निकले। यानी अगर तीसरा सुपर ओवर भी टाई रहता तो चौथा सुपर ओवर करवाया जाता। ये सुपर ओवर तब तक कराए जाते, जब तक मैच का नतीजा नहीं निकल जाता। सुपर ओवर में अब स्कोर बराबर होने पर ज्यादा बाउंड्री का नियम हटा दिया गया है।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम पहले करती है बल्लेबाजी

बता दें कि आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों स्कोर बराबर होने के बावजूद बाउंड्री काउंट के बाद हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इस विवादित नियम में बदलाव कर दिया गया। सुपर ओवर के नियम के अनुसार, वो टीम पहले बल्लेबाजी करने आती है, जिसने मूल मैच में बाद में बल्लेबाजी यानी लक्ष्य का पीछा करते हुए बैटिंग की होती है। इसी तरह आगे का क्रम चलता रहता है। इस मैच में पहले सुपर ओवर में ब्लास्टर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में टाइगर्स और तीसरे सुपर ओवर में ब्लास्टर्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला।

विज्ञापन

दो सुपर ओवर में निकला भारत-अफगानिस्तान मैच का नतीजा

इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जनवरी 2024 को खेले गए मुकाबले का नतीजा दो सुपर ओवर में निकाला गया था। अगर वहां भी मुकाबला टाई रहता तो तीसरा सुपर ओवर कराया जाता, लेकिन अगर कोई सुपर ओवर किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाता है तो मैच को टाई मान लिया जाता है। बता दें कि श्रीलंका-भारत के बीच हुए वनडे मुकाबले में सुपर ओवर को लेकर विवाद हुआ था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबर होने के बावजूद इस मैच में सुपर ओवर नहीं कराया गया। इस मुकाबले को टाई माना गया, जबकि बाद में पता चला था कि इस मैच में सुपर ओवर का नियम लागू होना चाहिए था, लेकिन मैच अधिकारियों की गलती से ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ