हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, इस दिग्गज से छीन ली गई कप्तानी

ICC Womens T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन इस बार UAE की मेजबानी में हो रहा है। इससे पहले ये टूर्नामेंट बांग्लादेश की मेजबानी में होना था लेकिन वहां के खराब हालात को देखते हुए आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह UAE को इस टूर्नामेंट की मेजबानी सौंप दी है। अब इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम के नाम का ऐलान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
ICC Womens T20 World Cup 2024

ICC Womens T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप-2024 इस बार UAE की मेजबानी में 3 से 20 अक्टूबर तक खेली जाएगी। पहले ये टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन वहां के बिगड़े हालात के बाद आईसीसी ने UAE को इस इवेंट की मेजबानी सौंप दी है। आईसीसी ने इस इवेंट के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया था, लेकिन अब वेन्यू बदले जाने के बाद नए शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ मैचों में परिवर्तन भी हो सकता है। इस बीच इस क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों का ऐलान भी करने लगे हैं।

पाकिस्तान ने घोषित की टीम 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप-2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पीसीबी ने टीम में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें टीम का कप्तान ही बदल दिया गया है। पाकिस्तान ने निदा डार से कप्तानी छीनकर फातिमा सना को सौंप दी है। निदा डार के नेतृत्व में टीम ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। हाल में ही हुए महिला टी20 एशिया कप में पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी।

कौन हैं फातिमा सना

फातिमा सना 22 साल की हैं और उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 41 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। फातिमा सना ने पाकिस्तान इमर्जिंग टीम की कप्तानी करने के साथ घरेलू क्रिकेट में भी इस जिम्मेदारी को निभाया है। 2023 में फातिमा सना के नेतृत्व में टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए घोषित पाकिस्तान की टीम

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिटनेस सही रही तो), सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।

विज्ञापन

ट्रैवलिंग रिजर्व – नजीहा अल्वी (विकेटकीपर) और नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व – रमीन शमीम व उम्मे हानी

ये भी पढ़ें: IPL में युवराज सिंह को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार इस भूमिका में नजर आ सकते हैं युवी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अंपायर ने खोल दी पाकिस्तानी विकेटकीपर की पोल, कहा ‘कबूतर की तरह…’

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola