T20 World Cup 2024 के खिताब पर टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है। अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला लक्ष्य ICC की चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को भी जीतने का है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का भी मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि अभी इस पर ICC की मुहर लगनी बाकी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि ICC Champions Trophy 2025 के आयोजन के लिए 19 फरवरी से 9 मार्च तक की तारीख ICC को सौंपा गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान खेलेगा त्रिकोणीय सीरीज
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ष 2024-25 का अपना शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल को पीसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। पीसीबी की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगा। ये त्रिकोणीय सीरीज 8 से 14 फरवरी तक खेले जाएंगे। इस त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही करेगा। इसके बाद 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच चैंपियंस ट्रॉफी की भी मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा।
ये भी पढ़ें:- वानखेड़े में जमकर झूमे विराट-रोहित, ढोल की ताल पर दिखाया देसी अंदाज; देखें Video
ICC करेगा आधिकारिक ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन आईसीसी करता है। इसलिए इस टूर्नामेंट के आयोजन का आधिकारिक ऐलान भी आईसीसी ही करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी-2025 की मेजबानी करेगा। इसलिए उसने ये शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया है। आईसीसी इसका आधिकारिक ऐलान भी जल्द कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- न अनुष्का, न वामिका और अकाय, विराट के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर लगी ये खास तस्वीर
कौन-कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा
ICC Champions Trophy 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी।
बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज भी करेगी पाकिस्तान का दौरा
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से पहले पाकिस्तान का दौरान बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम भी करेगी। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान में 21 अगस्त से लेकर 3 सितंबर 2024 तक 2 टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी और वहां पर 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। ये सीरीज 7 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर 2024 तक खेली जाएगी। इसके बाद 16 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। फिर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा। ये सीरीज 8 फरवरी से 14 फरवरी 2025 तक पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।
ये भी पढ़ें:- विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली लंदन के लिए हुए रवाना, सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: टी20 सीरीज से पहले टीम में बड़ा बदलाव, मिल गया नया कोच
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
57 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines