वानखेड़े में जमकर झूमे विराट-रोहित, ढोल की ताल पर दिखाया देसी अंदाज; देखें Video

Virat Kohli & Rohit Sharma Dance Video: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जमकर धूम मचाई थी। कोहली और रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में जमकर डांस भी किया था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

virat kohli

virat kohli

Virat Kohli & Rohit Sharma Dance Video: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड की धूम देश और दुनियाभर में देखने को मिल रही है। बारबाडोस से 4 दिन के बाद लौटी टीम इंडिया का भारत में धूम-धड़ाके से शानदार स्वागत किया गया। मुंबई में टीम इंडिया ने फैंस के साथ विश्व कप जीतने की खुशी को सेलिब्रेट किया। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का ढोल की ताल पर शानदार डांस देखने को मिला। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ढोल की ताल पर थिरके रोहित-कोहली

टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विक्ट्री परेड का समापन किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने वानखेड़े में जोर-जोर से फैंस के साथ मिलकर वंदे मातरम भी गाया। इसके बाद फैंस को मैदान में रोहित शर्मा और विराट कोहली का मजेदार डांस देखने को मिला।

विज्ञापन

ढोल की ताल पर ये दोनों खिलाड़ी जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है टीम के बाकी खिलाड़ी भी डांस कर रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर अपना-अपना प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

T20I से दोनों ले चुके हैं संन्यास

टी20 विश्व कप का खिताब भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार जीता है। टीम को चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली थी, जिसके बाद कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। इसके बाद कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। अब ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ