आ गई चैपियंस ट्रॉफी की डेट! जानें कब से होंगे मैच और कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा

T20 World Cup 2024 की चैंपियन बनने के बाद अब भारतीय टीम का अगला लक्ष्य ICC की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने का है। ये टूर्नामेंट इस बार पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भी भारत-पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट की तारीख का शेड्यूल ICC को सौंप दिया है।

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025

T20 World Cup 2024 के खिताब पर टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है। अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला लक्ष्य ICC की चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को भी जीतने का है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का भी मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि अभी इस पर ICC  की मुहर लगनी बाकी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि ICC Champions Trophy 2025 के आयोजन के लिए 19 फरवरी से 9 मार्च तक की तारीख ICC को सौंपा गया है।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान खेलेगा त्रिकोणीय सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ष 2024-25 का अपना शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल को पीसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। पीसीबी की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगा। ये त्रिकोणीय सीरीज 8 से 14 फरवरी तक खेले जाएंगे। इस त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही करेगा। इसके बाद 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच चैंपियंस ट्रॉफी की भी मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा।

विज्ञापन

ICC करेगा आधिकारिक ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन आईसीसी करता है। इसलिए इस टूर्नामेंट के आयोजन का आधिकारिक ऐलान भी आईसीसी ही करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी-2025 की मेजबानी करेगा। इसलिए उसने ये शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया है। आईसीसी इसका आधिकारिक ऐलान भी जल्द कर सकता है।

विज्ञापन

कौन-कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा 

ICC Champions Trophy 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन

बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज भी करेगी पाकिस्तान का दौरा

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से पहले पाकिस्तान का दौरान बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम भी करेगी। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान में 21 अगस्त से लेकर 3 सितंबर 2024 तक 2 टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी और वहां पर 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। ये सीरीज 7 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर 2024 तक खेली जाएगी। इसके बाद 16 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। फिर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा। ये सीरीज 8 फरवरी से 14 फरवरी 2025 तक पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ