टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस खतरनाक देश से भिड़ेगा पाकिस्तान, शेड्यूल का हुआ ऐलान

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी देश अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं. मेगा इवेंट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी चाल चल दी है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम मेगा इवेंट की अपनी तैयारियों को पूरा करने के लिए खतरनाक देश से भिड़ने वाली है. पीसीबी ने शेड्यूल भी जारी किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. पाकिस्तान वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच भारत की सरजमीं पर नहीं, बल्कि श्रीलंका की धरती पर खेलेगी. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खतरनाक देश से टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. ये सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर है. ऐसे में कहा जा सकता है कि पाकिस्तान ने मेगा इवेंट से पहले बड़ा दांव चल दिया है.

विज्ञापन

इस खतरनाक देश से भिड़ेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 आई सीरीज का शेड्यूल तय कर लिया है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 29 और 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को चार दिनों में तीन मुकाबले होंगे. ऑस्ट्रेलिया की टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी.

विज्ञापन

बता दें कि दोनों टीमों के कई स्टार खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले चोटिल चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और टिम डेविड चोट से उबर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी भी इन दिनों चोटिल चल रहे हैं. वह बिग बैश खेलते हुए चोटिल हुए थे.

विज्ञापन

पीसीबी के सीओओ सुमैर अहमद सैयद ने ऑस्ट्रेलिया का स्वागत करते हुए कहा “हम लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की मेजबानी करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. यह दौरा पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के लिए साल की धमाकेदार शुरुआत का प्रतीक है और मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे सीरीज के दौरान बड़ी संख्या में स्टेडियम में आकर दोनों टीमों का समर्थन करें.

विज्ञापन

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 29 जनवरी, लाहौर

दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 31 जनवरी, लाहौर

विज्ञापन

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 1 फरवरी, लाहौर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ