PAK vs NZ: चौथे T20 से पहले बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन, स्टार बल्लेबाज के खेलने पर सस्पेंस

Pakistan vs New Zealand T20 Series: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज के अगले मैचों से मोहम्मद रिजवान बाहर हो सकते हैं। रिजवान को तीसरे टी-20 मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी।

Pakistan vs New Zealand T20 Series

Pakistan vs New Zealand T20 Series

विज्ञापन

Pakistan vs New Zealand T20 Series: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीन मुकाबले हो चुके हैं। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो वहीं एक में पाकिस्तान और दूसरे में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। इस सीरीज का चौथा मुकाबला 25 अप्रैल को लाहौर में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान टीम की टेंशन बढ़ गई है।

हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं मोहम्मद रिजवान

दरअसल, स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान चोटिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। इस वजह से उनके बाकी बचे मैचों में खेलने पर सस्पेंस पैदा हो गया है। रिजवान को रविवार को रावलपिंडी में तीसरे टी20 मैच के दौरान चोट लग गई थी। कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट जल्द ही उनकी उपलब्धता पर फैसला ले सकता है। उनकी चोट का स्कैन किया जाएगा। इसके बाद किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा।

Advertisment

आजम खान भी हो चुके हैं बाहर

आपको बता दें कि पाकिस्तान  की टीम के लिए ये सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस सीरीज में उसे एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान को भी अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं मोहम्मद रिजवान

रिजवान के फॉर्म की बात करें तो वे इन दिनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे टी-20 में नाबाद 45 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। इसके बाद तीसरे मैच में 21 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से लौट गए थे। हाल ही में रिजवान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने विराट कोहली और बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ