Babar Azam PAK vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कई टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। जिसका तीसरा मुकाबला रविवार को खेला गया। इस मैच में बाबर आजम की टीम को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की फील्डिंग की पोल खुल गई है। बाबर आजम ने इस हार के लिए पाकिस्तान की फील्डर्स को जिम्मेदार बताया।
कैच छोड़ने से होता है नुकसान
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मैच के बाद कहा- पावरप्ले में हमारी शुरुआत अच्छी रही। अगर आप कैच छोड़ते हैं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। हालांकि हमारी गेंदबाजी योजना के मुताबिक रही। हम अगले मैच में सुधार करने की कोशिश करेंगे। हम गेंदबाजी में भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे। बाबर ने आगे कहा- आज हम दुर्भाग्य से 10 रन कम रह गए। शादाब की तारीफ कर बाबर ने कहा कि उन्होंने अच्छी रिकवरी की और अच्छी साझेदारी बनाई। उन्होंने स्थिति के अनुसार खेला।
ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: ‘मैं छाती ठोक के कहता हूं, गेंद नो बॉल थी…’ विराट के विकेट पर भड़के पूर्व दिग्गज
तीन बार बचे मार्क चैपमैन
दरअसल, पाकिस्तान की इस हार में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन का बड़ा रोल रहा। चौथे नंबर पर उतरे मार्क चैपमैन ने 9 गेंदों में 207.14 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 87 रन जड़कर टीम को जीत दिलाई, लेकिन इससे पहले उनके तीन कैच ड्रॉप हुए। सबसे पहला कैच आठवें ओवर में हुआ। शादाब खान की बॉल पर मार्क चैपमैन बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर ड्रॉप हो गए। ये कैच नसीम से छूट गया। हालांकि उन्होंने इसके लिए पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
13वें और 17वें ओवर में मिला मौका
इसके बाद चैपमैन का कैच एक बार फिर 13वें ओवर में ड्रॉप हुआ। अबरार अहमद की गेंद पर चैपमैन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा, जिस पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कैच छोड़ दिया। अब 17वें ओवर में एक बार फिर पाकिस्तान को चैपमैन को आउट करने का मौका मिला, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या दिनेश कार्तिक के इस फैसले से हारी RCB? कर्ण शर्मा पर नहीं जताया भरोसा
अबरार अहमद की पहली गेंद पर चैपमैन अबरार के हाथों ही ड्रॉप हो गए। इस तरह मार्क चैपमैन को आउट करने के पाकिस्तान के पास तीन बड़े मौके थे, लेकिन नसीम शाह, मोहम्मद रिजवान और अबरार अहमद ने ये मौके मिस कर दिए और पाकिस्तान ये मैच हार गई। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का चौथा मुकाबला 25 अप्रैल को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ये नहीं देखा तो क्या देखा…सांसें रोक देने वाली आखिरी बॉल, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines