PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI का हुआ ऐलान, बाबर आजम की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो गया है। इस सीरीज का दूसरा मैच भी मुल्तान में खेला जाएगा। टीम में तीन स्पिनर्स को शामिल किया गया है।

ind vs - 2024-10-14T171916.239

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम की निगाह दूसरे टेस्ट में वापसी करने पर लगी हुई है। इस सीरीज का दूसरा मैच भी मुल्तान में ही खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

टीम में शामिल किए तीन स्पिनर्स

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच के लिए पाकिस्तान ने तीन स्पिनर्स शामिल किए हैं। टीम में नोमान अली और साजिद खान के साथ-साथ लेग स्पिनर जाहिद महमूद को भी मौका मिला है। वहीं, पाकिस्तान के लिए नंबर 4 पर कामरान गुलाम अपना डेब्यू करेंगे। वो टीम में बाबर आजम की जगह लेंगे। बाबर आजम को खराब प्रदर्शन की वजह से दूसरे टेस्ट मैच से ड्रॉप कर दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे मोहम्मद शमी?

विज्ञापन

आमिर जमाल करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत

Cricbuzz ने अपनी रिपोर्ट में पहले बताया था कि पाकिस्तान टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्पिन फ्रेंडली विकेट की मांग की है। इस मैच के लिए पाकिस्तान टीम ने सिर्फ एक ही तेज गेंदबाज आमिर जमाल को मौका दिया है। नई बॉल से उनका साथ साजिद खान देंगे। साजिद खान इससे पहले भी नई बॉल से गेंदबाजी का चुके हैं। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में भी गेंदबाजी की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

स्पिन के जाल में फंसाना चाहता है पाकिस्तान

इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ बहुत ज्यादा सहज नहीं होते हैं। ऐसे में पाकिस्तान इंग्लैंड की इस कमजोरी का फायदा उठाना चाहती है। टीम में सलमान अली आगा, सईम अयूब और सऊद शकील भी जरूरत पड़ने पर स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की XI: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद महमूद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ