हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AUS Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें TV से लेकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

PAK vs AUS 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (30 मई) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख पाएंगे.

विज्ञापन
Pakistan vs Australia 1st ODI Live Streaming

Pakistan vs Australia 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी 30 मई से होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज के बाकी दो मैच 2 और 4 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तानी टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि सलमान अली आगा को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी जोश इंगलिस के हाथों में होगी.

ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी पिछले दो महीनों से IPL 2026 में व्यस्त थे, जिसके चलते उन्होंने लंबे समय से कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है. वहीं, पाकिस्तान की टीम को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीमें 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को नए सिरे से शुरू करना चाहेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

PAK vs AUS 1st ODI: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला शनिवार, 30 मई 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमें रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

PAK vs AUS 1st ODI: कितने बजे शुरू होगा मैच?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 4:30 बजे टॉस होगा.

भारत में कब और कहां देखें PAK vs AUS 1st ODI मैच?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस 3 मैचों की वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, भारतीय फैंस पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sports TV के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- खिलाड़ियों की आपसी दूरियों ने बिगाड़ा मुंबई इंडियंस का IPL 2026 सीजन? सिर्फ हार्दिक नहीं, टीम से बाहर होंगे कई दिग्गज!

PAK vs AUS ODI: दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, माज़ सदाकत, बाबर आज़म, सलमान आगा, अब्दुल समद, गाज़ी गोरी (विकेटकीपर), शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, रोहेल नज़ीर, अहमद दानियाल, अराफ़ात मिन्हास, सुफ़यान मोक़िम और शमील हुसैन.

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, लियाम स्कॉट, नाथन एलिस, रिले मेरेडिथ, एडम जैम्पा, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू कुहनेमन, तनवीर संघा और ओलिवर पीक.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल ने शतक ठोक बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ऐसा कारनामा, धोनी-पाटीदार सब पीछे छूटे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola