PAK vs AUS 2nd T20I: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी पाकिस्तानी टीम, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

PAK vs AUS 2nd T20I: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टी20 में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान की टीम दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

Pakistan vs Australia T20I

Pakistan vs Australia T20I

Pakistan vs Australia 2nd T20I Live Streaming: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है. 29 जनवरी को लाहौर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हराकर सीरीज का शानदार आगाज किया था. अब पाकिस्तानी टीम की नजर दूसरे टी20 में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 31 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा भारी?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से दोनों टीमों ने 14-14 मैच जीते हैं. वहीं, एक मैच टाई रहा है. आंकड़ो के हिसाब से दोनों टीमों के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर देखने को मिली है.

हालांकि, पहले टी20 मैच 22 रनों से मिली जीत पाकिस्तान की 7 साल से अधिक समय में टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत थी. इससे पहले पाकिस्तान नवंबर 2019 से नवंबर 2024 तक लगातार 7 मैचों में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन
  • कुल मैच- 28
  • ऑस्ट्रेलिया- 14 मैच
  • पाकिस्तान – 14 मैच

कब और कहां देख पाएंगे लाइव?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे टी20I मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 4 बजे टॉस किया जाएगा. हालांकि, भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर कहीं नहीं किया जाएगा. लेकिन क्रिकेट फैंस इस मैच को स्पोर्ट्स टीवी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: लगातार फ्लॉप होने के बाद पांचवां मैच खेलेंगे संजू सैमसन? कोच ने दिया बड़ा अपडेट

PAK vs AUS 2nd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पाकिस्तान: साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (कप्तान), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, महली बियर्डमैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ