U19 WC 2026: अब 'चमत्कार' ही दिलाएगा पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट, इंग्लैंड की जीत से बढ़ी मुश्किलें

U19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को खेले गए सुपर-6 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. वहीं, इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल की राह और भी मुश्किल हो गई है. अब पाकिस्तानी टीम को कोई चमत्कार ही सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है.

U19 World Cup 2026

U19 World Cup 2026

U19 World Cup 2026: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को खेले गए सुपर-6 के ग्रुप-2 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 169 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल की राह और भी मुश्किल हो गई है.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने 30 जनवरी को बुलावायो में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-6 मुकाबले में 65 रनों से शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की ओर से बेन मेस ने 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि कैलेब फाल्कनर ने 47 रन और बेन डॉकिन्स ने 42 रन बनाए.

विज्ञापन

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरू से ही दवाब में दिखी और ताश के पत्तों की तरह विकेट गिरते चले गए. कीवी टीम की ओर से स्नेहित रेड्डी ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, टीम का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 38.5 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में मैनी लुम्सडेन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया.

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह हुई और भी मुश्किल

इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है. ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अब भारत और पाकिस्तान में से किसी एक को ही टॉप-4 में जगह मिल सकती है. रविवार, 1 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-6 का मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया 6 अंक और 3.337 के नेट रन रेट के साथ बेहतर स्थिति में है, जबकि पाकिस्तान के खाते में 4 अंक और 1.484 रनरेट है. अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के खिलाफ बड़ी जीत करनी होगी.

विज्ञापन

मैच में अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है और 300 रन बनाता है, तो भारत को पीछे छोड़ने के लिए उसे 85 रनों के अंतर से मैच जीतना होगा. वहीं, अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है और भारत को 200 रनों पर रोक देता है, तो उसे लक्ष्य लगभग 31.5 ओवर में हासिल करना होगा. वहीं, अगर लक्ष्य 251 रन का है, तो पाकिस्तान को इसे करीब 33.2 ओवर में पूरा करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ