Cricket News - 2026-01-30T213831.859

IND vs NZ: लगातार फ्लॉप होने के बाद पांचवां मैच खेलेंगे संजू सैमसन? कोच ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs NZ T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 4 टी-20 मैच में संजू सैमसन ने फ्लॉप प्रदर्शन किया है. पांचवां मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा. संजू सैमसन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

IND vs NZ T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा. संजू सैमसन ने अब तक खेले गए 4 मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है. ऐसे में अब बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा “संजू एक सीनियर खिलाड़ी है. उसने शायद उतने रन नहीं बनाए जितने हर कोई चाहता है, लेकिन यह क्रिकेट करियर का हिस्सा ही है.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “कभी-कभी आप लगातार पांच पारियों में बहुत रन बनाते हैं और कभी-कभी मुश्किल दौर भी आता है. यह सब इस पर निर्भर करता है कि कोई व्यक्ति अपने दिमाग को कैसे मजबूत रखे और निश्चित रूप से हमारा काम उसे सकारात्मक मानसिकता में रखना है. वह अभ्यास कर रहा है और कड़ी मेहनत कर रहा है इसलिए हम सभी जानते हैं कि संजू क्या कर सकता है.” अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ