World Wrestling Championship 2025: भारतीय दल को बड़ा झटका, अमन के साथ हो गया विनेश फोगाट जैसा 'हादसा'

World Wrestling Championship 2025, Aman Sehrawat: वर्ल्‍ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. पेरिस ओलंपिक के मेडलिस्‍ट अमन सहरावत इस चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं. आइए जानते हैं उनके साथ ऐसा क्या हुआ, जिसने फैंस को विनेश फोगाट की याद दिला दी.

World Wrestling Championship 2025

World Wrestling Championship 2025

World Wrestling Championship 2025, Aman Sehrawat: पेरिस ओलिंपिक 2024 में जैसा भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट के साथ हुआ था अब ठीक वैसे ही अमन सहरावत के साथ हो गया. ये युवा पहलवान अब वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में भारतीय दल का हिस्सा नहीं होगा. पेरिस ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले अमन सहरावत ओवर वेट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. यह भारतीय टीम को बड़ा झटका है.

विज्ञापन

दरअसल, अमन को 57 किलो वजन वर्ग में खेलना था, लेकिन मुकाबले से पहले उनका वजन 1.7 किलो ज्यादा पाया गया. नियमों के मुताबिक तय वजन से ज्यादा होने पर खिलाड़ी मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सकता. कुछ ऐसा ही भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 में हुआ था, वो 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं, लेकिन खिताबी मुकाबले से ठीक पहले उनका वजन कुछ ग्राम ज्यादा निकल गया था. इसलिए उन्हें अयोग्य ठहराया गया था.

विज्ञापन

पूरी कोशिशें हो गईं फेल

जिस तरह विनेश फोगाट ने फाइनल से पहले रात भर वजन कम करने के लिए तमाम जतन किए थे, इसके बाद भी उनकी कोशिश नाकाम रही थी. इस तरह देश के हाथ से एक मेडल भी निकल गया था. अब अमन सहरावत को भी यही दर्द झेलना पड़ा. अमन को 57 किग्रा वेट कैटेगरी में चुनौती पेश करनी थी. उनका मुकाबला मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव से होना था, लेकिन मैच से ठीक पहले जब उनका वजन किया गया तो वह 1.7 किलो ज्‍यादा पाए गए. अमन ने जांच से पहले वजन कम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

कहां चल रही वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2025?

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 जाग्रेब में चल रही है. ओलिंपिक में ब्रॉन्‍ज मेडल जीत चुके सहरावत अब इस टूर्नामेंट में नहीं दिखेंगे. पहले विनेश अब पवन सहरावत के साथ हुई इस घटना से ये साबित हो गया कि पहलवानों के लिए टूर्नामेंट के दौरान अपने वेट में रहना कितना जरूरी है.

विज्ञापन

भारतीय दल के एक सोर्स ने जाग्रेब से पीटीआई को बताया ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और हैरान कर देने वाली बात है कि अमन अपने वजन को कंट्रोल में नहीं रख सके. जब वह वजन मापने के लिए खड़े हुए तो उसका वजन 1700 ग्राम ज्यादा था. यह स्वीकार्य नहीं है. उनका वजन इतना ज्यादा कैसे हो गया, यह हमारी समझ से परे है.’

खिताब के मजबूत दावेदार थे अमन सहरावत

22 साल के अमन सहरावत बीते 25 अगस्त को ही बाकी भारतीय पहलवानों के साथ कैंप में हिस्सा लेने के लिए क्रोएशिया के जाग्रेब पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि उनके पास वजन कम करने के लिए काफी टाइम था, वो खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक थे, लेकिन अब उनका सपना टूट गया है. उनके कोच कोच ललित प्रसाद का कहना है कि वो बीमार थे.

विज्ञापन

क्या हैं नियम?

साल 2023 में जारी यूडब्ल्यूडब्ल्यू नियमों के अनुसार, विश्व कप, यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए 2 किग्रा तक ज्यादा वजन को मंजूरी है, लेकिन जब विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसे टूर्नामेंट आते हैं तो इनमें ऐसा कोई प्रावधान नहीं होता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ