कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गूंजी भारत की शान, मीराबाई चानू ने गोल्ड जीतकर रचा नया इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराभाई चानू ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाया है. शानदार जीत के बाद देश भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Jul 26, 2026 21:45
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Jul 26, 2026 21:45
Share :
Image Credit: X
---विज्ञापन---
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर से भारत का मान बढ़ा दिया है. ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन, मीराबाई चानू ने भारत के लिए गोल्ड जीता. मीराबाई चानू ने वुमेंस वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन किया और अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया. चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला मेडल दिलाने में भी मदद की. चानू ने भारत के लिए लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास भी रच दिया.
मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड
मैच के दौरान मीराबाई चानू ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा. मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में 22kg के अंतर से गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने कुल 190kg (85 स्नैच, 105 C&J) का भार उठाया और लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स का खिताब अपने नाम किया.
---विज्ञापन---
चानू ने 85 KG का वजन उठाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज करा लिया है. उन्होंने तीसरी ही कोशिश में 85 किलो का वजन उठाया. चानू 85 किलो वजन उठाने वालीं CWG के इतिहास में पहली खिलाड़ी बन गई हैं. चानू को पीएम मोदी के अलावा कई बड़े नेताओं ने बधाई भी दी है.
Mirabai has made India proud again!
Heartiest congratulations to @mirabai_chanu on winning the Gold Medal in the Women's 48 kg Weightlifting event at the #Glasgow2026 Commonwealth Games.
Your triumph is more than a medal it is a celebration of perseverance, excellence & the… pic.twitter.com/Ym2DCi2abX
चानू 82 किलोग्राम वजन उठाने की पहली कोशिश में नाकाम हो गई थीं. बारबेल वजन उठाने के बाद वह सीधे तरीके से खड़ी नहीं हो पाईं. लेकिन बाद में उन्होंने संतुलन दिखाया और एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया.
---विज्ञापन---
Heartiest congratulations to Mirabai Chanu on winning India’s first gold medal 🥇 at the Commonwealth Games #Glasgow2026.
Your consistent medal-winning performances for India at the highest level over the years reflect your exceptional dedication, resilience and pursuit of… pic.twitter.com/3WWt796Gu5
मीराबाई चानू ने लगातार चार राष्ट्रमंडल खेलों (2014 ग्लासगो, 2018 गोल्ड कोस्ट, 2022 बर्मिंघम और 2026 जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है. राष्ट्रमंडल खेलों में उनका शानदार प्रदर्शन उन्हें सबसे सफल एथलीटों में से एक बनाता है. 31 साल की चानू ने भारत का मान आज पूरे विश्व में फिर से बढ़ा दिया है. वह लगातार इंटरनेशनल मंच पर भारत के लिए दमदार प्रदर्शन कर रही हैं.
Another glorious chapter in Indian Weightlifting!
The talented Mirabai Chanu once again showcased her skills at the Commonwealth Games with a stunning performance in the 48 kg category and winning Gold. With back-to-back Commonwealth Games Golds and an overall fourth CWG medal… pic.twitter.com/37IOvMXBTI