कौन हैं CWG 2026 में भारत को दूसरा मेडल दिलाने वाले ऋषिकांत सिंह? कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड

Who is Rishikant Singh: भारतीय वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चानंबम ने रविवार को स्नैच में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता. ऋषिकांत ने कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर स्नैच में नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बना दिया है.

Rishikanta Singh Chanambam (PIC Credit -X)

Rishikanta Singh Chanambam (PIC Credit -X)

Commonwealth Games 2026, Who is Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनामबम (Rishikanta Singh Chanambam) ने देश को दूसरा मेडल दिलाया. ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों राउंड को मिलाकर कुल 264 किलोग्राम वजन उठाया और दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की.

विज्ञापन

वहीं, मलेशिया के अनिक कासदान ने कुल 273 किग्रा (121+152) वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता. वहीं, केन्या के जोशुआ मबोया ने कुल 255 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

विज्ञापन

ऋषिकांत सिंह ने स्नैच में बनाया नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेंस 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में ऋषिकांत सिंह ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया. ऋषिकांत ने स्नैच राउंड में 121 किलोग्राम वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जहां वह अपने एकमात्र सफल प्रयास में 143 किलोग्राम वजन उठाने में सफल रहे.

गोल्ड मेडल के लिए उन्होंने आखिरी प्रयास में 151 किग्रा वजन उठाकर बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दोहरा सके. हालांकि, स्नैच में बनाए रिकॉर्ड और कुल 264 किलोग्राम (121+143) वजन उठाकर वह सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे. यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दूसरा मेडल रहा. इससे पहले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार के ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

विज्ञापन

कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनामबम?

28 साल के ऋषिकांत सिंह चनामबम मणिपुर के इम्फाल वेस्ट के रहने वाले हैं और भारतीय भारोत्तोलन के उभरते सितारों में गिने जाते हैं. ऋषिकांत ने इंडियन आर्मी के स्पोर्ट्स सेटअप में ट्रेनिंग की है. उन्होंने अपनी मेहनत और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर देश के सबसे भरोसेमंद हल्के वजन वर्ग के वेटलिफ्टर्स में जगह बनाई है.

ऋषिकांत के करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन 2025 में अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देखने को मिला, जहां उन्होंने कुल 271 किलोग्राम (120 किग्रा स्नैच + 151 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में अब जगह ले सकता है ये स्टार, मजबूर हो गए हैं अय्यर-गंभीर

बर्मिंघम से ग्लासगो तक का सफर

ऋषिकांत सिंह ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में अपना डेब्यू किया था. वहीं, अब ग्लासगो 2026 में वह 60 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा कॉमनवेल्थ चैंपियन के रूप में उतरे और भारत के लिए सिल्वर जीतकर अपनी प्रतिभा का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया. ऋषिकांत ने 2025 विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में कुल 269 किलोग्राम वजन उठाकर 11वां स्थान हासिल किया था.

इसके अलावा, 2024 नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 61 किलोग्राम कैटगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 124 किलोग्राम स्नैच उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था. इन उपलब्धियों ने उन्हें भारतीय वेटलिफ्टिंग के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ