हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विनेश फोगाट को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप ट्रायल से हुई छुट्टी, दिल्ली HC ने खारिज की मांग

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट की याचिका में सुनवाई करते हुए उन्हें बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दिया है. अब वो वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.

विज्ञापन
विनेश फोगाट की मांग हुई खारिज (Photo: AI)

विनेश फोगाट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली हाईकोर्ट ने 2026 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के भारतीय चयन ट्रायल में उन्हें शामिल करने से मना कर दिया है. फोगाट की रेसलिंग में वापसी की उम्मीदें अब खत्म हो गई हैं. 14 सितंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप ट्रायल होने वाला है. अब फोगाट इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगी. फोगाट ने ट्रायल में उतरने की अनुमति मांगी थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया.

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दिया आदेश

10 सितंबर को विनेश फोगाट की याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने फोगाट की अंतरिम राहत की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने साफ कर दिया कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की शर्तों में किसी एक खिलाड़ी को छूट नहीं बिल्कुल नहीं दी जा सकती. कोर्ट ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए नियम एक समान रूप से लागू होते हैं.

विनेश फोगाट ने की थी बड़ी मांग

दरअसल विनेश फोगाट ने कोर्ट से मैटेरनिटी लीव से वापसी के बाद 2026 सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के वुमेंस चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी थी. फोगाट ने 7 सितंबर को WFI द्वारा जारी उस सर्कुलर पर रोक लगाने की मांग भी की थी, जिसमें चयन ट्रायल के लिए मानदंड तय किए गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ फ्रेंडली फुटबॉल मैच के लिए ब्राजील की टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह

अदालत ने नहीं दी राहत

हाईकोर्ट ने WFI की पूरी चयन नीति को अभी गलत या सही घोषित नहीं किया है. अदालत ने क्लियर किया कि फोगाट की याचिका में उठाए गए कानूनी सवालों पर अंतिम फैसला होना बाकी है. कोर्ट ने ये भी माना है कि कि गर्भावस्था और बच्चे को जन्म देने जैसी कंडीशन को याचिका पर विचार करते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए. हालांकि इन चीजों के आधार पर विनेश को अंतरिम छूट देना उचित नहीं माना गया है. आपको बता दें कि 2026 सीनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में होगा. 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ये टूर्नामेंट चलने वाला है. फिलहाल ये क्लियर हो गया है कि फोगाट 14 सितंबर को होने वाले भारतीय चयन ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन हैं 21 साल की भारतीय वेटलिफ्टर कीया बनर्जी? जो 140 किलो का वजन उठाकर रातों-रात हो गईं वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola