News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
India vs Japan: हॉकी एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का धांसू प्रदर्शन जारी है। चीन को हराने के बाद भारतीय टीम ने अब जापान को भी धूल चटा डाली है। रोमांच से भरे मुकाबले में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने जापान को 3-2 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में यह टीम की लगातार दूसरी जीत है।
कप्तान हरमनप्रीत का जादू एक बार फिर चला और उन्होंने दो दनदनाते हुए गोल दागे। जापान ने आखिरी समय में दूसरा गोल किया और स्कोर को बराबर करने की पूरी कोशिश की। हालांकि, टीम इंडिया के मजबूत डिफेंस को जापान के प्लेयर्स भेद नहीं सके।
भारतीय टीम के लिए मैच की शुरुआत दमदार रही। मंदीप सिंह ने गेम का आगाज होते ही भारत के लिए पहला गोल दागते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अभी थोड़ा ही समय बीता था कि कप्तान हरमनप्रीत ने टीम इंडिया की लीड को 2-0 कर डाला। हरमनप्रीत ने मिले पेनल्टी कॉर्नर को पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय टीम की बढ़त को 2-0 कर डाला। इस दौरान जापान के पास भी कुछ मौके आए, लेकिन वह इनको भुनाने में नाकाम रही। पहले क्वार्टर के अंत तक स्कोर टीम इंडिया के पक्ष में 2-0 से रहा।
🇮🇳 INDIA EDGE JAPAN 3-2 IN HOCKEY ASIA CUP THRILLER 🔥
— Sports India (@SportsIndia3) August 31, 2025
Skipper Harmanpreet Singh struck twice as India battled past Japan in their 2nd pool match at the Asia Cup in Bihar.
📌 Earlier in their opening game, India had scraped past China 4-3 in another nail-biting contest. pic.twitter.com/4qZL4djGeW
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं हुई और अमित रोहिदास को ग्रीन कार्ड दिखा दिया गया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई भी गोल करने में नाकाम रहीं। पहले हाफ के बाद भी टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही थी। तीसरे क्वार्टर का आगाज जापान के फेवर में हुआ और कोसी कावाबे ने टीम के लिए पहला गोल दागा। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत ने चंद मिनटों बाद ही भारतीय टीम की बढ़त को 3-1 कर डाला।
पेनल्टी कॉर्नर के रूप में हाथ आए मौके को ‘सरपंच साहब’ भुनाने में सफल रहे और उन्होंने मैच में अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद आखिरी क्वार्टर में जापान ने एक गोल और दागा, लेकिन वह लाख प्रयास के बावजूद स्कोर को बराबर करने में नाकाम रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें अन्य खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।