Live Updates
Spain vs Argentina Final Live Score: स्पेन दूसरी बार बनी फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 0-1 से हराकर स्पेन की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया है. फेरान टोरेस के गोल के कारण लियोनेल मेसी का सपना टूट गया. इसी के साथ स्पेन की टीम ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया.
Spain vs Argentina Final Live Score: फेरान टोरेस ने स्पेन के लिए जड़ा गोल
स्पेन के फेरान टोरेस ने शानदार गोल करके मैच में अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया है. इसी के साथ अब स्पेन की टीम ने अगर अगले 10 मिनट तक गोल नहीं करने दिया, तो चैंपियन बन जाएंगे.
Spain vs Argentina Final Live Score: एक्स्ट्रा टाइम के हॉफ तक भी नहीं हुआ गोल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम के हॉफ तक पहुंच गया है. हालांकि अभी तक भी स्कोर लाइन 0-0 ही रहा है. स्पेन की टीम बार-बार अटैक कर रही है, लेकिन अर्जेटीना का डिफेंस काम कर रहा है.
Spain vs Argentina Final Live Score: फाउल के कारण छीना स्पेन का गोल
निको विलियम्स ने बहुत ही शानदार शॉट खेला. जिसके बाद उन्होंने गोल भी कर दिया. हालांकि उसी समय रेफरी ने मिकेल मारिनो के फाउल के कारण गोल नहीं दिया. जिसके कारण ही स्पेन से गोल्डन मौका छीन गया.
Spain vs Argentina Final Live Score: एक्स्ट्रा टाइम में गया फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के पहले 90 मिनट में स्कोर 0-0 ही रहा. जिसके कारण ही मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में चला गया है. जहां पर अब दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने का प्रयास करेंगी.
Spain vs Argentina Final Live Score: एन्जो फर्नांडीज को मिला रेड कार्ड
अर्जेंटीना के एन्जो फर्नांडीज को 2 येलो कार्ड मिला. जिसके कराण ही वो रेड कार्ड में बदल गया और उन्हें मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा. जिसके कारण ही अर्जेंटीना की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ अब आगे खेलेगी.
Spain vs Argentina Final Live Score: स्पेन ने डबल किया अपना अटैक
स्पेन की टीम ने अपना अटैक अब डबल कर दिया है. जिसके कारण ही अर्जेंटीना का डिफेंस बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहा है. अर्जेंटीना के गोलकीपर ही बार-बार अपनी टीम की गलती सुधार रहे हैं.
Spain vs Argentina Final Live Score: दूसरे हाईड्रेशन ब्रेक तक भी नहीं खुला खाता
फाइनल मुकाबले के दूसरे हाईड्रेशन ब्रेक तक भी किसी भी टीम का खाता नहीं खुला है. हालांकि स्पेन की टीम बार-बार मौके बना रही हैं, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने बार-बार अपनी टीम को बचाया है.
Spain vs Argentina Final Live Score: लामिन यमाल नहीं उठा पाए फ्री किक का फायदा
स्पेन के लामिन यमाल को फ्री किक पर गोल करने का अच्छा मौका मिला था. हालांकि अर्जेंटीना के डिफेंस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया. हालांकि कुछ देर के बाद दानी ओल्मो को चांस मिला था. जिसे एमिलियानो मार्टिनेज ने कामयाब नहीं होने दिया. हालांकि स्पेन की टीम बार-बार कार्नर कमा रही है.
Spain vs Argentina Final Live Score: हॉफटाइम के फौरन बाद स्पेन ने बनाया चांस
हॉफटाइम के खत्म होने के फौरन बाद स्पेन की टीम ने बहुत ही अच्छा चांस बनाया था. एलेक्स बेना ने इस दौरान शानदार अंदाज में गोल करने का प्रयास किया. हालांकि एक बार फिर से अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने अपनी टीम को बाल-बाल बचाया.
Spain vs Argentina Final Live Score: हॉफटाइम में शकीरा और जस्टिन बीबर ने किया परफॉर्म
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार हॉफटाइम से समय परफॉर्मेंस हुई है. जिसमें मडोना, शकीरा, जस्टिन बीबर और के पॉप के सिंगर का परफॉर्मेंस हुआ है. इस दौरान ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो और रोनाल्डिन्हो भी नजर आए.
Spain vs Argentina Final Live Score: हॉफटाइम तक स्कोर रहा 0-0
फाइनल मुकाबले के हॉफटाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 ही रहा है. पहले हॉफ में स्पेन की टीम ने गोल करने के 2 मौके बनाए. हालांकि दोनों ही बार अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने अपनी टीम को बचाया. अर्जेंटीना पहले हॉफ में डिफेंस के मोड में ही नजर आ रही है.
Spain vs Argentina Final Live Score: मार्टिनेज ने अर्जेंटीना को बचाया
स्पेन की टीम बहुत ही आक्रामक अंदाज में खेल रही है. मिकेल ओयारज़ाबल ने गोल पोस्ट के सामने बहुत ही शानदार शॉट लिया. हालांकि अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने अपनी टीम को बाल-बाल बचा लिया.
Spain vs Argentina Final Live Score: पहले हाइड्रेशन ब्रेक तक नहीं खुला किसी भी टीम का खाता
फाइनल मुकाबले के पहले हाइड्रेशन ब्रेक स्कोर 0-0 ही नजर आ रहा है. स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने अब तक कमाल किया है. आक्रामक अंदाज में खेलने के बाद भी स्पेन की टीम पिछले 10 मिनट में दबाव में आ गई है.
Spain vs Argentina Final Live Score: आक्रामक अंदाज में खेल रही हैं स्पेन
स्पेन की टीम ने शुरुआती 14 मिनट में भी 2 फाउल कर दिया है. हालांकि इसी के साथ उन्होंने 2 मौके भी बनाए हैं. हालांकि अर्जेंटीना के डिफेंडर स्पेन के लामिन यमाल को रोकने में कामयाब रहे हैं.
Spain vs Argentina Final Live Score: शुरू हो गया फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. स्पेन और अर्जेंटीना की टीमें मैदान पर उतर चुकी है. रेफरी ने सीटी बजाकर मुकाबले की शुरुआत कर दी है.
Spain vs Argentina Final Live Score: खिलाड़ी कर रहे हैं वॉर्मअप
स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए वॉर्मअप कर रहे हैं. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में फैंस को बहुत ही शानदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है.
Spain vs Argentina Final Live Score: अर्जेंटीना की शुरुआती 11
अर्जेंटीना (4-4-2): एमिलियानो मार्टिनेज, गोंजालो मोंटिएल, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैगलियाफिको, निको गोंजालेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, रोड्रिगो डी पॉल, एन्जो फर्नांडीज, लियोनेल मेस्सी, जूलियन अल्वारेज़.
Spain vs Argentina Final Live Score: स्पेन की शुरुआती 11
स्पेन (4-3-3): उनाई साइमन, पेड्रो पोरो, एमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबार्सी, मार्क कुकुरेला, रोड्री, फैबियन रुइज़, दानी ओल्मो, लामिन यामल, एलेक्स बेना, मिकेल ओयारज़ाबल.
Spain vs Argentina Final Live Score: क्या लियोनेल मेसी रचेंगे इतिहास
फाइनल मुकाबले में अगर लियोनेल मेसी ने 2 गोल कर दिया, तो वो वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. ऐसे में सभी फैंस मेसी के 2 गोल देखना चाहते हैं.
Spain vs Argentina Final Highlights: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हुआ. स्पेन ने फाइनल मुकाबले में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. पूरे 120 मिनट तक स्पेन की टीम का जलवा रहा. पिछली बार की चैंपियन अर्जेंटीना ने फाइनल मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. जिसके कारण ही उनकी टीम को फाइनल मुकाबले में 0-1 से हार का सामना करना पड़ाय. स्पेन की टीम ने 16 सालों के बाद एक बार फिर से फीफा का खिताब अपने नाम कर लिया है.
स्पेन का पूरे मैच में रहा जलवा
फाइनल मुकाबले में स्पेन के दबदबे की बात करें तो उन्होंने 20 बार गोल करने की कोशिश की. वहीं अर्जेंटीना की टीम सिर्फ 2 बार ही चांस बना पाई. वहीं इस दौरान स्पेन ने 12 ऑन टारगेट कोशिश, जिसमें वो 1 बार सफल हुए. वहीं ऑन टारगेट अर्जेंटीना का एक भी अटैक नहीं रहा. वहीं स्पेन का 5 ऑफ टारगेट रहा. वहीं अर्जेंटीना ऐसा सिर्फ 1 हार ही कर पाई. पेनल्टी एरिया में स्पेन ने 7 बार गोल करने की कोशिश की. वहीं अर्जेंटीना ऐसा सिर्फ 1 बार ही कर पाई. आउट साइड पेनल्टी एरिया में स्पेन ने 12 बार गोल करने की कोशिश की. यहां पर भी अर्जेंटीना की टीम सिर्फ 1 बार ही ऐसा कर पाई. जिसके कारण ही 106 मिनट में फेरोन टोरेस के गोल ने ही स्पेन का काम पूरा कर दिया.
अर्जेंटीना को भारी पड़ा एन्जो फर्नांडीज का रेड कार्ड
इस मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम को 6 येलो कार्ड मिला. वहीं स्पेन के किसी भी खिलाड़ी को येलो कार्ड नहीं मिला. वहीं 93वें मिनट में अर्जेंटीना के एन्जो फर्नांडीज को रेड कार्ड मिला. जिसके कारण ही बाकी के समय अर्जेंटीना की टीम सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेली. एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को एन्जो फर्नांडीज की कमी खली. इस मुकाबले में स्पेन की टीम ने 21 फाउल किए, तो वहीं अर्जेंटीना की टीम ने 25 फाउल किए. हालांकि स्पेन की टीम का एक गोल ऑफ साइड भी करार दे दिया गया.
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Final के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines