हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

विमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड, तेजल बेन को मिला ब्रॉन्ज मेडल

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों को प्रदर्शन अब तक बहुत ही शानदार रहा है. भारतीय एथलीट कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही मेडल टैली में टीम छठे स्थान पर नजर आ रही है. सिमरन शर्मा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है.

विज्ञापन
Simran Sharma ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता गोल्ड (Pic Credit- The Khel India)

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में मंगलवार को महिलाओं की 200 मीटर टी-12 कैटेगरी में भारत के नाम 2 मेडल रहे हैं. पैरालंपिक मेडलिस्ट सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि तेजल बेन दामोर ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया. वहीं महिलाओं की 200 मीटर टी-35 इवेंट भी में भारत की प्रीति पाल ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है. जिसके कारण ही अब तक भारत ने 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 35 मेडल अपने नाम किए हैं. 

सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल 

नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में टी-12 कैटेगरी में सिमरन ने 24.80 सेकंड का समय निकालकर गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया और पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने ईरान की हज्जर सफारजादेह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 25.02 सेकंड का समय लिया था. पेरिस पैरालंपिक 2024 में टी-12 कैटेगरी की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और 100 मीटर में वर्ल्ड चैंपियन सिमरन ने हांगझोऊ 2022 (26.12 सेकंड) के सिल्वर मेडल से आगे बढ़कर इस बार गोल्ड मेडल जीता है.

उन्होंने अपने पिछले समय में 1.32 सेकंड का सुधार किया. गुजरात की दृष्टिबाधित टी-12 पैरा-एथलीट तेजल बेन दामोर ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 25.23 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और अपना पर्सनल बेस्ट दर्ज किया. दूसरी ओर भारत की प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी-35 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है. प्रीति ने 29.53 सेकंड का समय लिया, जबकि चीन की जिया झोउ ने 28.03 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता. 

विज्ञापन

प्रीति पाल ने देश का नाम किया रोशन 

पेरिस पैरालंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं प्रीति इस सिल्वर मेडल से पूरी तरह खुश नहीं थीं क्योंकि वह गोल्ड मेडल जीतना चाहती थीं. एशियन पैरा गेम्स में अपना पहला मेडल जीतने के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छा नहीं लग रहा है. मुझे लगा था कि मैं गोल्ड जीतूंगी. मैं 150 मीटर तक चीनी एथलीट से आगे थी, लेकिन अंत में मेरी गति कम हो गई. मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मुझे लगा था कि मैं 28 सेकंड का समय निकाल लूंगी, जो कि गोल्ड मेडल जीतने के लिए जरूरी था. आखिरी 30 मीटर अच्छे नहीं रहे. शायद गोल्ड मेडल पैरालंपिक के लिए लिखा है. उम्मीद करते हैं कि ऐसा ही हो.’ 

ये भी पढ़ें: मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, अवनि लेखरा ने सिल्वर किया अपने नाम

विज्ञापन

बता दें कि अभी भी प्रीति के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है. पॉल इस टूर्नामेंट में अब 100 मीटर स्प्रिंट में भी हिस्सा लेंगी. जहां पर वो गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकती हैं. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘खैर कल 100 मीटर की रेस है. अब उस पर ध्यान देते हैं.’

ये भी पढ़ें: Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में किया बड़ा कारनामा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola