Saina Nehwal Net Worth: भारत के बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप कश्यप ने शादी के 7 सालों के बाद तलाक का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए नेहवाल ने फैंस को इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस स्टार खिलाड़ी के जीवन के हर पहलू के बारे में जानना चाहते हैं। साइना नेहवाल के नेट वर्थ की भी चर्चा चल रही है। इस स्टार खिलाड़ी के पास आलीशान घर है। इसके अलावा वो महंगी गाड़ियों का भी शौक रखती हैं।
साइना नेहवाल के पास है आलीशान घर
बैडमिंटन सुपरस्टार साइना नेहवाल सालाना 5 करोड़ कमाती हैं। फिलहाल उनकी नेटवर्थ 36 करोड़ की बताई जा रही है। साइना विश्व की तीसरी सबसे अमीर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वो बैडमिंटन टूर्नामेंट की प्राइज मनी, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और निजी निवेश से अपनी कमाई करती हैं। इसके अलावा साइना की नारिक नाम का एक ब्रांड भी है। इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर साइना ही हैं। हरियाणा की हिसार में जन्मी साइना बचपन से ही हैदराबाद में रहती हैं। साल 2015 में साइना ने इस शहर में 5 करोड़ का घर खरीदा था। इस आलीशान घर में सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
महंगी गाड़ियों का भी साइना को है शौक
स्टार खिलाड़ी साइना के पास मर्सिडीज एएमजी जीएलई 63 कार है। जिसे उन्होंने साल 2023 में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा उनके पास 40 से 50 लाख रुपये की कीमत वाली मिनी कूपर भी है। साइना नेहवाल के पास 50 लाख रुपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज भी है। 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साइना को अर्जुन पुरस्कार के साथ ही साथ पद्मश्री भी मिल चुका है। भारत सरकार ने नेहवाल को खेल रत्न भी दिया है।
ये भी पढ़ें: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शादी के 7 साल बाद हुए अलग, पोस्ट करके दी जानकारी
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines