SAFF Championship: सैफ चैंपियनशिप को लेकर एक बार फिर फैंस का उत्साह बढ़ गया है. 5 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी. सबसे बड़ी बात है कि पहला ही मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. एक बर फिर मैदान पर रोमांच देखने को मिलेगा. सैफ चैंपियनशिप का आयोजन ढाका में हो रहा है. भारतीय टीम हमेशा से इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. पिछली बार भी टीम इंडिया ने कुवैत को फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से हराया था. भारत अब ट्रॉफी को डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेगा. साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 17 नवंबर तक होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच पहले मुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां देखें भारत-पाक मुकाबला?
इस बार साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. बांग्लादेश, भारत, भूटान, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. 6 टीम्स को दो ग्रुप में बांटा गया है. पहले ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान की टीम है. वहीं दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और मालदीव है. ग्रुप बी का पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इस मैच का आनंद फैंस VETO पर ले सकते हैं. वहां पर फ्री सेवा उपलब्ध रहेगी. दर्शकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत 5 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी. आपको बता दें कि सैफ चैंपियनशिप के सभी मैच VETO पर ही लाइव आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: ब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड, टूटा गया दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड
टीम इंडिया का सैफ चैंपियनशिप में हमेशा दबदबा देखने को मिला है. खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ तो भारत ने तगड़ा प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान की टीम ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है. भारत और पाक के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं. भारत ने 16 मैचों में जीत हासिल की. 2 मैच में टीम को हार मिली है और 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इन आंकड़ों से आप समझ सकते हैं कि भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. पाकिस्तान की टीम भारत को टक्कर देने में नाकाम रही है. भारत और पाक के बीच सैफ चैंपियनशिप में अंतिम बार मुकाबला 2023 में हुआ था. भारत ने 4-0 से एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया था. इस बार भी भारतीय टीम आसानी से पाकिस्तान को मात देकर लय बरकरार रखना चाहेगी.
भारतीय फुटबॉल टीम का स्क्वॉड
अर्श अनवर शेख, प्रियांश दुबे, मोहनराज के, अब्दुल रबीह, अभिषेक सूर्यवंशी, बिजॉय वर्गीस, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, हिंगथनमाविया राल्ते, नौफल पीएन, खैमिनथांग ल्हुंगडिम, निखिल प्रभु, मुहम्मद उवैस, नाथन रोड्रिग्स, रोनी खारबुडन, संदीप मंडी, एडिसन सिंह थोकचोम, ब्रिसन फर्नांडीस, रिकी जॉन शाबोंग, विष्णु पीवी, सुहैल, एबिंडास येसुदासन, अहमद भट्ट, फारुख चौधरी, मैकर्टन निकसन, मंगलेंथांग किपगेन, सुरेश सिंह वांगजम, इरफान यदवाड, लिस्टन कोलाको और मुहम्मद सुहैल.
ये भी पढ़ें: Asian Champions Trophy के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
ब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
1 hr agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
13 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
8 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines