हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026: 1-1, नहीं चला Ronaldo का जादू, 10 करोड़ की आबादी वाले कांगो ने पुर्तगाल को ड्रॉ से चौंकाया

POR vs DRC: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का उसके पहले मैच में ये हाल होगा, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो भले ही ये मुकाबला जीत नहीं पाई हो, लेकिन पुर्तगाल को एक गहरा दर्द जरूर दे दिया है.

विज्ञापन
AI Image

Portugal vs DR Congo Ends in a Draw: अमेरिका का हाउस्टन स्टेडियम खचाखच भरा था, टीवी और वेब प्लेटफर्म पर फैंस की निगाहें जमी हुईं थीं, क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल का मुकाबला डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के हो रहा था. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मौजूदी की वजह से इस मैच में दिलचस्पी पूरी दुनिया ले रही थी, लेकिन फुटबॉल सुपरस्टार एक भी गोल नहीं दाग पाए और अंत में मैच 1-1 के ड्रॉ पर खत्म हो गया.

जोआओ नेव्स ने दागा पहला गोल

ये मैच इतना एकतरफा नहीं था जितना कि कई एक्सपर्ट्स ने सोचा होगा. गेम में ज्यादा वक्त भी नहीं गुजरा था कि पेड्रो नेटो बाईं तरफ से क्रॉस डालते हैं और जोआओ नेव्स हेडर मारने के लिए ऊपर उठते हैं. उन्हें सही कॉन्टैक्ट मिलता है और गेंद सीधे नेट में चली जाती है. इस तरह पुर्तगाल की महज 6 मिनट में 1-0 से आगे हो गई.

यह भी पढ़ें- कौन हैं एर्लिंग हालैंड? जिनके पिता भी रहे फुटबॉलर, अब FIFA World Cup डेब्यू मैच में दागे 2 शानदार गोल

विज्ञापन

पहले कांगो ने गंवाए मौके

कांगो की टीम पुर्तगाल पर दबाव बनाने की कोशिश करती है, जब विसा बॉक्स के बाहर से शॉट लेते हैं. न्यूकैसल यूनाइटेड का स्ट्राइकर पुर्तगाली डिफेंडर के पैरों के बीच से शॉट मारते हैं, लेकिन शॉट निशाने से चूक जाता है. फिर रोनाल्डों की टीम ज्यादा पजेशन के साथ खेल में धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाने लगी. हालांकि फर्स्ट हाफ से ठीक पहले जो कुछ हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया.

फर्स्ट हाफ से कांगो ने की बराबरी

कांगो के प्लेयर आर्थर मासुअकु ने दाईं तरफ से एक क्रॉस डाला और योआने विसा ने हवा में उछलकर अपने सिर से गेंद को बाईं तरफ मोड़कर 45+4 मिनट में गोल दाग दिया. कांगो के फैंस खुशी से झूम उठे. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि ‘लेपर्ड्स’ ने पहले हाफ के आखिरी पल में बराबरी कर ली. ये वर्ल्ड कप में कांगो का पहला गोल था, विसा का भी पहला गोल था. ये लम्हा 10 करोड़ की आबादी वाले अफ्रीकी देश के लिए एक ऐतिहासिक पल के तौर पर दर्ज हो गया.

विज्ञापन

दूसरा हाफ रहा गोल रहित

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिश की, फैंस में भी एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही थी, सभी को उम्मीद थी कि पुर्तगाल की तरफ से क्रिस्टियानो रोनाल्डो जरूर गोल मारेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद करेंगे, लेकिन मैच एक्सट्रा मिनट में पहुंचने के बावजूद कांगो ने पुर्तगाली प्लेयर को रोक कर रखा और मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया. ग्रुप के में पुर्तगाल और कांगों को अपने अगले मुकाबले कोलंबिया और वेल्स के खिलाफ खेलने हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola