Diogo Jota Died: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी डिओगो जोटा की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही पूरा फुटबॉल जगत शोक में डूब चुका है। महज 28 साल के डिओगो लिवरपूल के लिए फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलते थे। कार से हुआ दर्दनाक हादसा इतना खौफनाक था कि वहां गाड़ी जलने की वजह से निकल रहे धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता था। इस हादसे के दौरान उनके भाई आंद्रे भी मौजूद थे और इस दुर्घटना में उनकी भी मौत की खबर सामने आई है. हाल ही में 10 दिनों पहले उनकी शादी भी हुई थी।
स्पेन में हुआ कार हादसा
सामने आ रही खबरों के मुताबिक ये कार हादसा स्पेन में हुआ। लेम्बोर्गिनी कार से सफर करते हुए सड़क पर ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार का टायर अचानक फट गया जिसके बाद कार हादसे का शिकार बनी। टायर फटने से गाड़ी पलट गई और तुरंत ही आग पकड़ ली। आग इतनी भयानक थी कि हादसे के वक्त आसपास मौजूद पेड़-पौधे भी जलकर खाक हो गए।
पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने जताया दुख
इस हादसे पर पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ ने भी दुख जाहिर किया है। संघ के प्रमुख पेड्रो प्रोएंका ने दुख जताते हुए कहा, ‘जोटा एक अद्भुत खिलाड़ी थे। उन्होंने 50 इंटरनेशनल मैचों में प्रदर्शन किया और वो एक असाधारण व्यक्ति थे। साथी खिलाड़ियों के साथ साथ विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी उनका सम्मान करते थे।’
22 जून 2025, 10 दिनों पहले ही उनकी गर्लफ्रेंड रूट कारडोसो से शादी हुई। लंबे समय तक उनके साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस खास समय को फैंस के बीच शेयर भी किया था।
डिओगो जोटा का करियर कैसा रहा?
साल 1996 में पुर्तगाल के पोर्तो में जन्में डिओगो जोटा का करियर काफी अच्छा रहा है। वो अपने इस करियर के दौरान कई टीमों का हिस्सा रहे। वो पकोस डी फरेरा, अटलेटिको मैड्रिड, पोर्टो, वुल्वरहैम्पटन वांडरर्स और लिवरपूल जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। साल 2014 में उन्होंने पहले पुर्तगाल की अंडर 19 टीम में जगह बनाई। इसके बाद साल 2019 में वो नेशनल टीम का हिस्सा भी बने। पुर्तगाल के लिए वो 49 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 14 गोल किए हैं। लिवरपूल के लिए उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 123 मैच खेलते हुए 47 गोल दागे।
ये भी पढ़िए- BBL 2025-26 Full Schedule: 15वें सीजन का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब होगा फाइनल मुकाबला?
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
7 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
9 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines