हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PKL 2025: दबंग दिल्ली केसी ने लगाया जीत का चौका, बदल गया पॉइंट्स टेबल का खेल, बंगाल को मिली लगातार तीसरी हार 

PKL 2025, Dabang Delhi KC vs Bengal Warriorz: दिल्ली ने अपने स्टार रेडर आशू मलिक (16) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सीजन के 23वें मैच में बंगाल को 45-34 से हराया।

विज्ञापन
Dabang Delhi K.C. vs Bengal Warriorz

PKL 2025, Dabang Delhi KC vs Bengal Warriorz: प्रो कबड्डी लीग 2025 में लगातार चौथी जीत के साथ दबंग दिल्ली केसी ने पॉइंट्स टेबल का खेल पूरी तरह से बदल दिया है। दिल्ली ने अपने स्टार रेडर आशू मलिक (16) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सीजन के 23वें मैच में बंगाल को 45-34 से हराया। बंगाल वॉरियर्स की टीम को लगातार तीसरी हार मिली है। जिसके कारण उनके लिए मुश्किल हो गई। 

दबंग दिल्ली केसी ने पॉइंट्स टेबल को बनाया मजेदार 

आशू मलिक को अजिंक्य पवार (8) और नीरज नरवाल (6) का भी बहुत अच्छा साथ मिला, जबकि बंगाल के लिए देवांक दलाल (12) को विश्वास एस (9) और मनप्रीत (4) ही थोड़ा बहुत हेल्प कर सके। बंगाल का डिफेंस अच्छा नहीं रहा, जिसका फायदा दिल्ली को मिला। दिल्ली ने मिले जुले प्रदर्शन के साथ यू मुंबा को पॉइंट्स टेबल के टॉप से बेदखल कर दिया। बड़े सितारों की जंग में सुरजीत ने पहली रेड पर देवांक को लपक लिया। नीरज के बोनस के बाद विश्वास ने फजल का शिकार कर देवांक को रिवाइव करा लिया। आते ही उन्होंने बोनस ले स्कोर 2-2 किया लेकिन नीरज ने दो अंक की रेड के साथ दिल्ली को 4-2 से आगे कर दिया। 

रिवाइवल के बाद देवांक ने लगातार 3 अंक लिए जबकि आशू ने लगातार तीन अंक के साथ अच्छा जवाब दिया। अगली रेड के लिए अजिंक्य आए और सुपर रेड के साथ स्कोर 10-6 कर दिया। देवांक रुक नहीं रहे थे। अगली रेड पर उन्होंने फजल को बाहर किया। फिर बंगाल ने नीरज को लपक डिफेंस में पहला अंक लेकर 10 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 9-10 कर दिया। ब्रेक के बाद देवांक ने दिल्ली को सुपर टैकल की स्थिति में डाल स्कोर बराबर कर दिया। अगली रेड पर अजिंक्य ने देवांक को सुपर टैकल कर स्कोर 12-10 कर दिया। 

विज्ञापन

आशू ने बंगाल के खिलाफ किया कमाल 

जिसके बाद अजिंक्य ने 2 अंक की रेड के साथ बंगाल को सुपर टैकल की स्थिति में डाल दिया। आशू यहां से बंगाल को बैकफुट पर ले आए और पहले ऑलआउट के साथ दिल्ली ने मैच में 21-11 की लीड ले ली। हाफ टाइम के ठीक बाद देवांक ने सुपर-10 पूरा किया। मनप्रीत ने अपनी अगली रेड पर फजल को आउट कर फासला 8 अंको का कर दिया। बंगाल के डिफेंस ने इसके बाद पहली बार आशू का शिकार कर 21-28 के स्कोर पर दिल्ली के लिए सुपर टैकल ऑन कर दिया।

दिल्ली ने हालांकि देवांक को सुपर टैकल कर लिया। इसके बाद नीरज ने सुपर रेड के साथ दिल्ली को न सिर्फ 33-22 से आगे किया बल्कि बंगाल के लिए सुपर टैकल ऑन कर दिया। बंगाल इसका लाभ नहीं ले सके क्योंकि ब्रेक के बाद दिल्ली ने दूसरा ऑल आउट लेकर 40-25 की लीड ले ली। आल इन के बाद बंगाल ने 1 के मुकाबले 4 अंक लेकर वापसी शुरू की और इस क्रम में दिल्ली को ऑल आउट के करीब भी ले आए लेकिन उनका प्रयास अधूरा रह गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PKL 2025: बेंगलुरु के सामने हरियाणा स्टीलर्स की निकल गई हेकड़ी, मिली सीजन की दूसरी हार 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola