PKL 2025, Bengal Warriorz vs Telugu Titans: प्रो कबड्डी लीग के 19वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स का सामना तेलुगु टाइटंस से हुआ। जहां पर बंगाल की टीम जीत की राह पर लौटने के लिए मुकाबले में उतरी तो वहीं टाइटंस की टीम जीत की लय बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरी। बंगाल वॉरियर्स के देवांक दलाल ने बड़ी कोशिश की, लेकिन अंत में जीत तेलुगु टाइटंस को मिली। इसी के साथ बंगाल की टीम इस सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
तेलुगु टाइटंस की टीम ने जीत की लगातार दूसरी जीत
पिछले मुकाबले में हार का सिलसिला तोड़ने वाली तेलुगु टाइटंस के कप्तान विजय मलिक ने इस मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया। विजय ने 10 पॉइंट रेड करके तो वहीं 1 पॉइंट टैकल करके कमाए। मलिक का साथ देते हुए भारत हुड्डा ने भी 12 अंक तेलुगु के नाम किए। जिसमें 11 अंक रेड करके आए तो वहीं 1 पॉइंट टैकल करके भी बनाए। इसके अलावा चेतन साहू ने भी रेड करके 5 पॉइंट्स टीम के स्कोर में जोड़े। वहीं डिफेंडर अंकित ने भी 5 अंक कमाए लेकिन उन्होंने ये सभी टैकल करके अपनी टीम के खाते में जोड़े। जिसके कारण ही तेलुगु टाइटंस की टीम ने 44-34 से बंगाल वॉरियर्स को हरा दिया।
बंगाल के लिए देवांक दलाल ने की कोशिश
हार कर इस मुकाबले में उतरी बंगाल वॉरियर्स के लिए कप्तान देवांक दलाल ने 13 पॉइंट्स कमाए। जिसमें से सभी रेड करके ही आए। नीतेश कुमार ने 6 पॉइंट्स टैकल करके अपनी टीम के खाते में जोड़े। आशीष ने भी टैकल करके ही अपनी टीम के खाते में 5 पॉइंट्स का इजाफा कराया। पुनीत कुमार और सुशील काम्ब्रेकर ने 3-3 अंक रेड करके कमाए। हालांकि उसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। बंगाल की टीम को अंकतालिका में आगे बढ़ने के लिए जीत की राह पर दोबारा लौटना होगा।
ये भी पढ़ें: बिना शतक के ‘600’ का चमत्कार, बीते 25 सालों में ऐसा हुआ पहली बार, टूट गए सारे रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
पीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
12 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
1 day agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
2 days agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
2 days agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 days agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
2 days agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
3 days agoआयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड
3 days agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
4 days agoदीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में किया बड़ा कारनामा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines