हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PKL 2025: बेंगलुरु के सामने हरियाणा स्टीलर्स की निकल गई हेकड़ी, मिली सीजन की दूसरी हार 

PKL 2025, Haryana Steelers vs Bengaluru Bulls: बेंगलुरु के लिए एलिरेजा मिर्जियान ने कमाल का प्रदर्शन किया। जिसके कारण ही हरियाणा की टीम दबाव में आ गई। हरियाणा के कप्तान जयदीप कुलदीप दहिया ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया। 

विज्ञापन
Haryana Steelers vs Bengaluru Bulls

PKL 2025, Haryana Steelers vs Bengaluru Bulls: प्रो कबड्डी लीग 2025 के 21वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स और बेंगलुरु बुल्स की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी थी। इस रोमांचक मुकाबले में आखिरकार बेंगलुरु बुल्स की टीम ने बाजी मारी। बेंगलुरु के लिए एलिरेजा मिर्जियान ने कमाल का प्रदर्शन किया। जिसके कारण ही हरियाणा की टीम दबाव में आ गई। हरियाणा के कप्तान जयदीप कुलदीप दहिया ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया। 

बेंगलुरु बुल्स के लिए चमके एलिरेजा मिर्जियान 

पहले 3 मुकाबले में शर्मनाक हार झेलनी वाली बेंगलुरु बुल्स की टीम ने पिछले मुकाबले में हार का सिलसिला तोड़ा था। अब इस मैच में टीम ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। इस टीम के लिए एलिरेजा मिर्जियान ने 12 अंक अर्जित किए। ये सभी अंक उन्होंने रेड करके कमाए हैं। उनके अलावा कप्तान योगेश बिजेंद्र दहिया ने भी 6 टैकल पॉइंट्स कमाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आशीष मलिक ने रेड करके 5 अंक तो वहीं दीपक शंकर ने टैकल करके 5 पॉइंट्स अपनी टीम के लिए कमाए। जिसके कारण ही बेंगलुरु की टीम ने 40-33 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।  

हरियाणा स्टीलर्स को मिली दूसरी हार 

लगातार 2 जीत दर्ज करके आ रही हरियाणा टीम की नजर जीत की हैट्रिक करने पर थी, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। कप्तान जयदीप कुलदीप दहिया सिर्फ 3 अंक ही कमा सके। जिसमें 1 रेड तो वहीं 2 टैकल पॉइंट है। मंयक सैनी ने 6 रेड अंक कमाए तो वहीं शिवम पटारे ने 7 पॉइंट्स रेड करके ही कमाए। जय सूर्या ने भी 5 अंक अपनी टीम के लिए कमाए। जिसमें सभी रेड करके ही उन्होंने जुटाए। हालांकि उसके बाद भी उनकी टीम को हार का सामना  करना पड़ा है। हरियाणा की टीम को अगले मुकाबले में कमबैक करना होगा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Team India के सिलेक्शन से पहले 2 खिलाड़ी हुए टेस्ट में पास, 3 प्लेयर्स हो गए बुरी तरह से फेल 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola