Dabang Delhi K.C. vs Bengaluru Bulls: PKL 2025 की शुरुआत कुछ दिनों पहले हो गई थी। आज प्रो कबड्डी लीग में दो मैच होने वाले हैं। दिन का पहला मुकाबला और टूर्नामेंट का 9वां मुकाबला दबंग दिल्ली और बेंगलुरु बुल्स के बीच वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में होगा। दोनों ही टीमों के बीच बड़ा इतिहास रहा है। अंकुश राठी की कप्तानी में बेंगलुरु बुल्स उतरेगी, वहीं आशु मलिक दबंग दिल्ली की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। दोनों ही टीमें शानदार हैं और उनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

दबंग दिल्ली केसी और बेंगलुरु बुल्स का पूरा स्क्वाड

दबंग दिल्ली केसी का स्क्वाड

  • रेडर्स: आशु मलिक (कप्तान), नीरज नरवाल, अजिंक्य अशोक पवार, अनिल गुर्जर, मोहित देसवाल, विजय, अक्षित ढुल
  • डिफेंडर्स: रमन सिंह, सौरभ नंदल, गौरव छिल्लर, सुरजीत सिंह, आमिर होसेन बस्तामी, फजल अत्राचली, संदीप देसवाल, अनुराग कुमार, मोहित नरवाल
  • ऑलराउंडर्स: अमित, आशीष कुमार सांगवान, नवीन रावल, अरकम शैख

बेंगलुरु बुल्स का स्क्वाड

  • रेडर्स: आशीष मलिक, शुभम बिताके, आकाश शिंदे, पिराती श्रीसिवातेजेश, गणेशा बी हनमंतागोल, पंकज, महिपाल पालाराम, मंजीत ठाकुर
  • डिफेंडर्स: अंकुश राठी (कप्तान), लकी कुमार, दीपक संकर, शुभम रहाते, सत्यअप्पा मत्ती, मनीष ढुल, संजय ढुल, योगेश दहिया
  • ऑलराउंडर्स: चंद्रनायक एम, अमित सिंह ठाकुर, अहमद रेजा अस्गरी, अलीरजा मिरजाइयन, धीरज राजवीर, जीतेन्द्र यादव, सचिन कृष्ण, साहिल राणे

PKL में कौन किसपर भारी?

प्रो कबड्डी लीग में अब तक दबंग दिल्ली केसी और बेंगलुरु बुल्स के बीच 24 मैच देखने को मिले हैं। 10 मौकों पर बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है, वहीं 12 में दबंग दिल्ली की जीत हुई है। उनके बीच हुए दो मुकाबले टाई रहे हैं। साफ तौर पर दिल्ली, बुल्स पर भारी पड़ा है।

---विज्ञापन---

कब और कहां देख पाएंगे दबंग दिल्ली vs बेंगलुरु बुल्स?

दबंग दिल्ली केसी और बेंगलुरु बुल्स के बीच यह मुकाबला 8 बजे से लाइव आएगा। फैंस इस मुकाबले के लाइव एक्शन का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इंग्लिश, हिंदी और अलग-अलग भाषाओं में ले सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन PKL का ये मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- PKL 2025: जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पायरेट्स का ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी

---विज्ञापन---